Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भव्य एवं वीरता तथा पराक्रम का प्रतीक बनेगा सैन्यधाम, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जारी किए सैन्यधाम के निर्माण के प्रथम चरण से संबंधित दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। सैन्यधाम निमार्ण संबंधी उच्च स्तरीय समिति द्वारा पुरूकुल स्थित सैन्यधाम की भूमि का मौका मुआयना कर सैन्यधाम निर्माण की प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा सैन्यधाम निर्माण हेतु आवंटित भूमि पर ही खुले आसमान के नीचे अधिकारियों की बैठक ली तथा सैन्यधाम के निर्माण के प्रथम चरण से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा जिलाधिकारी देहरादून तथा सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्यधाम हेतु आवंटित भूमि तथा उससे लगती हुई निजी भूमि को सुस्पष्ट तौर पर पृथक-पृथक चिन्हित कर अप्रोच रोड हेतु दी जाने वाली भूमि निर्धारित कर ली जाए। यदि इस संबंध में शासन स्तर से कोई दिशा-निर्देश अपेक्षित हों तो इस हेतु तत्काल पत्रावली चलाई जाए। यह कार्य आगामी 15 दिनों में पूर्ण कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त सैन्यधाम निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्यधाम निर्माण कार्य को दो चरणों में किया जाए। प्रथम चरण में अप्रोच मार्ग, प्रवेशद्वार, सेना में पूजे जाने वाले बाबा जसवन्त सिंह तथा बाबा हरभजन सिंह के मंदिर तथा सैन्य साजो सामान स्थापित करने के प्लेटफार्म एवं चाहर दीवारी के कार्य को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सैन्यधाम को भव्य एवं वीरता तथा पराक्रम का प्रतीक बनाने हेतु पेशेवर डिजायनर कम्पनियों के प्रस्तुतिकरण आमंत्रित किए जायें। इन कम्पनियों को सुस्पष्ट निर्देशित किया जाए कि वह देश तथा दुनिया में बने ऐतिहासिक वीरता स्मारकों का संदर्भ ग्रहण कर अपने प्रस्तुतिकरण बनायें।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार के लिए वीर सैनिकों तथा सैन्य पराक्रम के प्रति राज्य सम्मान सर्वोपरि है तथा सैन्यधाम राज्य के नागरिकों की भावनाओं से जुड़ा हुआ प्रकरण है। अतः इसे भव्य और अद्भुत बनाने में कोई कसर न रखी जाए। साथ ही तय समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को प्राप्त करने की रणनीति बनाते हुए कार्य किया जाए।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण एल० फैनई, जिलाधिकारी डाॅ० आशीष श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर पेयजल, सुभाष चैहान, एम०डी० उपनल ब्रिगेडियर पी०पी०एस० पाहवा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर के०बी० चन्द, सेवानिवृत्त मेजर जनरल सम्मी सब्बरवाल, पार्षद सुन्दर कोठाल, लक्ष्मण सिंह रावत, मंजीत रावत, अपर सचिव सैनिक कल्याण प्रदीप रावत, नीटू पुण्डीर आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!