Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘वर्तमान में अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू हो गई, इसके लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है’ : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में अनलाॅक की प्रक्रिया शुरू हो गई इसके लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि कोविड महामारी के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए सैम्पलिंग, सर्विलांस, उपचार, टीकाकरण कार्यों में रणनीति बनाकर तेजी लाई जानी आवश्यक है। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं समस्त एमओआईसी को समन्वय करते हुए अपने क्षेत्रों में सैम्पलिंग एवं टीकाकरण कार्यों हेतु विभिन्न माध्यम से जनमानस को जागरूक करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी जल्दी टीकाकरण का कार्य सम्पन्न होगा, उतनी ही जल्दी कोविड से निजात पाने में सफलता मिलेगी। इसलिए टीकाकरण कार्यों में और अधिक तेजी लाने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि बरसाती मौसम से पूर्व ही इन क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य पूर्ण हो जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त एमओआईसी को टीकाकरण की बेहतर योजना तैयार करने तथा इसके लिए सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से समन्वय करते हुए टीकाकरण कार्यो में तेजी लाने की बात कही। जनपद में आज लगभग 20166 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए बेहतर निगरानी एवं अनुकूल व्यवहार की आवश्यकता है, इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सैम्पलिंग, सर्विलांस कार्यों एवं सार्वजनिक स्थानों बाजारों में मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवायें। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं किन्तु इसमें निश्चिंत होने की आवश्यकता नही हैं बल्कि जिन क्षेत्रों में कोविड संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं ऐसे स्थानों पर प्रभावी सर्विलांस की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी ने समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं एमओआईसी को दिए गये लक्ष्य के अनुसार सैम्पलिंग करने के निर्देश। उन्होंने कहा कि लक्ष्य से अधिक सैम्पलिगं करने का प्रयास किया जाय तथा यह सुनिश्चित करें कि लक्ष्य से कम सैम्पलिंग ना हो। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री वातसल्य योजना के क्रियान्वयन के लिए समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत कोविड संक्रमण के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता, अभिभावक/संरक्षक की मृत्यु हो गयी है ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण करने के लिए हेतु तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए प्राथमिकता से भौतिक सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!