Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

शहीद मोहन नाथ गोस्वामी समेत एक दर्जन शहीदों के घर से मिट्टी उठाकर सैन्य धामों के लिए रवाना की गयी सैनिक सम्मान यात्रा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2021, रविवार, लालकुआँ/हल्द्वानी(सूचना)। सैनिक कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा पूरे राज्य में आयोजित सैनिक सम्मान यात्रा के प्रथम चरण में शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी उठाने का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत पुलिस, प्रशासनिक, सैन्य अधिकारियों और क्षेत्र के जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी समेत एक दर्जन शहीदों के घर से मिट्टी उठाकर सैन्य धामों के लिए रवाना की गयी।

शनिवार की प्रातः यहाँ शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ा कर सैनिक सम्मान यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। शहीद स्मारक स्थल से प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारी इंदिरानगर निवासी शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के आवास में पहुँचे, जहाँ उनकी वीरांगना भावना गोस्वामी व पुत्री भूमिका ने घर के आँगन से मिट्टी उठाकर सैन्य अधिकारियों को सौंपी। इस दौरान भारी संख्या में भारतीय सेना के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय जनता ने अशोक चक्र प्राप्त शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की, तथा उन्हें याद किया। इसके बाद सैनिक सम्मान यात्रा शहीद गोविंद सिंह पपोला के आवास में पहुँची, और वहाँ की मिट्टी लेकर शहीद शेखर चंद्र फुलारा, शहीद कृष्ण लाल, शहीद जीवन खोलिया, शहीद धनीराम, शहीद जगत सिंह सहित एक दर्जन शहीदों के घरों से मिट्टी लेकर सैन्य धाम हल्द्वानी के लिए सैनिक सम्मान यात्रा रवाना हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी कैप्टन सेनि आरएस धपोला, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर सेनि. बीएस रौतेला, भारतीय सेना की हल्द्वानी छावनी की मेजर मोहिता मल्होत्रा, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वेश पवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, डॉ० मोहन बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, बीना जोशी, दीपक जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, प्रकाश मिश्रा, दलवीर सिंह कफोला, बलवंत दानू, सुंदर सिंह खनका, हुकम सिंह, चंचल सिंह कोरंगा और गोविंद फुलारा सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!