Breaking News :
>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा>>साइबर ठगों ने बनाया म्यूल अकाउंट का जाल, हल्द्वानी के बैंक खाते से चार राज्यों की ठगी का कनेक्शन>>महाराज ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट>>एमएसीटी समेत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर उच्चस्तरीय बैठक>>बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी>>मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ>>दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद>>विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर>>उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं>>उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार>>मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद नैनीताल में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ‘आवास दिवस’ का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2021, रविवार, भीमताल/नैनीताल(सूचना)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी द्वारा जनपद में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास दिवस का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अर्न्तगत आवास दिवस का आयोजन जनपद के समस्त विकास खण्डों में किया गया, जिसमें योजना के लाभार्थियों हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जनसमान्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ पात्र परिवारों को लेने हेतु विस्तार से अवगत कराया तांकि वे भविष्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का लाभ प्राप्त कर सकें साथ ही लाभार्थियों को आवास एंव आवास के समीप स्वच्छता बनाये रखने को कहा।

डॉ० संदीप तिवारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन परिवारों की महिलायें स्वंय सहायता समूह से अभी तक नहीं जुड़ी हैं, उनको स्वंय सहायता समूह ये जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि यदि परिवार पशु पालन, मुर्गी पालन करते हैं और उनके पास पशु शैड, मुर्गी बाड़ा आदि नहीं है तो उन्हें उक्त सुविधायें मनरेगा के अन्तर्गत उपलब्ध कराई जाये। लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन, गैस कनेक्शन व बैंक ऋण के संबंध में भी पूर्ण जानकारियाँ दी गई, साथ ही आवास कार्य पूर्ण होने के उपरान्त योजना से रेन हार्वेस्टिंग टेंक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही लाभार्थियों द्वारा आवास के आस-पास पौधारोपण का कार्य भी कराया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में 361 आवास निर्माणाधीन है, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आवास दिवस पर 7 लाभार्थियों के आवासों का गृह प्रवेश कराया गया। गृह प्रवेश में लाभार्थियों द्वारा अपने नव निर्मित आवासों को फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया। उन्होंने लाभार्थियों द्वारा निर्धारित समय अवधि पर आवास पूर्ण करने पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा लाभार्थियों को बधाई दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!