Breaking News :
>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रहरी एवं पाञ्चजन्य-केशव की प्रस्तुति – ‘सैनिक सम्मान समारोह’ एवं ‘अखिल भारतीय कवि सम्मलेन’ का भव्य आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। १६ दिसंबर, २०१९ (सोमवार)। रविवार,15 दिसम्बर, 2019 को सायं 5 बजे से, विजय दिवस की पूर्व संध्या पर ‘सैनिक सम्मान समारोह’ एवं ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन आई.आर.डी.टी. सभागार, ई० सी० रोड़, सर्वे चैक में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने सिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंकज बिज्लवाण (डायरेक्टर, लाइंस क्लब एलाइट) ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) श्री नरेंद्र बंसल, प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री अनिल गोयल एवं माननीय महापौर देहरादून श्री सुनील उनियाल ‘गामा’ मौजूद रहे। बतौर विशिष्ठ अतिथि श्री अरविंद गुप्ता, चेयरमैन डाॅलफीन, श्री निषान्त थपलियाल, चेयरमैन आई०टी०एम०, एवं श्री अशोक गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पांञ्चजन्य केशव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन, वीर रस के कवि एवं विशिष्ठ समाजसेवी श्रीकान्त ‘श्री’ ने किया। कार्यक्रम के संयोजक श्री सचिन गुप्ता हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ विराट हिन्दुस्तान संगम के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथिगणों की उपस्थिति में दीप-प्रज्वलित कर एवं श्रृंगार रस की कवियत्री श्रीमती महिमा ‘श्री’ की वन्दना प्रस्तुति के साथ हुआ।

दीप-प्रज्वलन के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा सैनिकों/सैनिक परिवारों का सम्मान किया गया। सम्मान पाने वाले सैनिक परिवारों में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद मेजर चित्रेश विष्ट, शहीद मेजर विभूति ढौडियाल, शहीद दीपक नैनवाल के परिवार सामिल रहे। इनके अतिरिक्त पूर्व कमांडेन्ट आइ.एम.ए. लेफ्टिनेन्ट जनरल गम्भीर सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सैनिक सम्मान के दौरान सैनिकों के पराक्रम की कथाओं को सुनकर सभागार में उपस्थित सभी जन स्वयं को गौरवान्वित महसूस करने लगे। सम्मान की इस कड़ी में संस्था ने देहरादून की बेटी कुमारी प्रियंका गर्ग को उनके जज्बे व साहस को देखकर सम्मानित किया। कुमारी प्रियंका गर्ग शारीरिक रूप से अक्षम होते हुए भी बाल विकास कार्यालय में कार्यरत है तथा समाज के लिए एक मिसाल है। अपनी मेहनत से इस लड़की ने यह मुकाम हाॅसिल की है। आज इस लड़की से समाज की अन्य लड़कियों को प्रेरणा मिलती है।

सम्मान समारोह के उपरान्त कवि सम्मेलन का आगाज होते ही सम्पूर्ण सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। कवि सम्मेलन के दौरान दिल्ली से आये वीर रस के कवि श्री गजेन्द्र सोलंकी, देहरादून के गीतकार डाॅ० बुद्धिनाथ मि़श्र, इटावा से आये वीर रस के कवि डाॅ० कमलेष शर्मा, हरियाणा से आये हास्य रस के कवि श्री रसिक गुप्ता, देहरादून के गीतकार कवि श्री कृष्ण दत्त शर्मा ‘कृष्ण’, कीर्तिनगर के हास्य कवि श्री जे.के. पैन्यूली, शिकोहाबाद के गीतकार डाॅ० राजीव शर्मा ‘आधार’, देहरादून के वीर रस के कवि श्री जसवीर सिंह ‘हलधर’ एवं श्रृंगार रस की कवियित्री श्रीमती महिमा ‘श्री’ ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों/काव्य पाठ से लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। संचालन कर रहे देहरादून के वीर रस के कवि ‘श्रीकांत ’श्री’ ने बीच-बीच में अपने काव्य-पाठ के अनोखे अन्दाज से सभागार में समा बाँधे रखी। आज के समारोह में पीठाधीश्वर-प्रधान अवधूत मण्डल आश्रम हरिद्वार पूज्य महन्त स्वामी रूपेशजी महाराज एवं श्री बालाजी धाम सहारनपुर के श्री अतुल जोशीजी महाराज का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता श्री अशोक विंडलास ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। आज के इस समारोह में स्वाीमी विवेकानंद फाउण्डेशन, पाॅञ्चजन्य-केशव, एल०आई०सी० ऑफ़ इण्डिया, डाॅल्फीन इन्स्ट्टीयूट ऑफ़ टैक्नोलाॅजी, आई.टी.एम. एवं राष्ट्रीय कवि संगम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में पूर्व नौसैनिक अधिकारी कमाण्डर अग्निहोत्री, पूर्व नौसैनिक एवं समाज सेवी घनश्याम चन्द्र जोशी, पूर्व नौसैनिक एवं समाज सेवी वरिष्ठ समाजसेवी पी.सी. थपलियाल, एम.एस. बिष्ट, ओमवीर रावत, विनय गोयल, डाॅ० एस.के. खन्ना, अजय जी, उमेश कन्नौजिया, बलदेव पराशर, मुकेश सिंघल, राजकुमार गोयल, आलोक सिन्हा, संजय अग्रवाल, आदित्य चैहान, वरिष्ठ पत्रकार दीपक दिमान, अवधेश नौटियाल, अवनीश मलासी, धर्मेन्द्र उनियाल, सोमेश बहुगुणा, कुलदीप, डाॅ० रितु सिंह अमित गोदियाल, रितिका थपलियाल आदि अनेक समाजसेवी जन उपस्थित रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!