Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
आर्थिक गतिविधियाँ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंक के प्रमुखों से आत्मनिर्भर भारत राहत पैकेज पर अमल करने को कहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2020, शनिवार। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के साथ बैठक की और उनसे कोरोना प्रभावित अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने के लिए बड़े आत्मनिर्भर पैकेज को लागू करने के लिए कहा। बीस लाख करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज के एलान के बाद वित्त मंत्री की सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ पहली बैठक हुई, जो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई। केंद्रीय कैबिनेट ने गत बुधवार को इस पैकेज की तमाम योजनाओं को अपनी मंजूरी प्रदान की है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को हुई बैठक की जानकारी देते हुए ट्विटर पर बताया कि हर किसी ने एमएसएमई और अन्य उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता रेखांकित की।

पैकेज पर क्रियान्वयन किस तरह किया जाएगा, इसके बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संदर्भ में शीघ्र ही विवरण दिया जाएगा। इंडियन बैंक की प्रबंध निदेशक पद्मजा चंदरू ने बैठक के बाद बताया कि वित्तमंत्री ने एमएसएमई को अतिरिक्त कर्ज जल्द से जल्द जारी करने, प्रक्रिया, फार्मेट और दस्तावेजों को आसान बनाने पर जोर दिया।

एमएसएमई को जो राहत पैकेज दिया गया है उसमें सबसे प्रमुख है तीन लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम। 9.25 प्रतिशत की रियायती दर पर 100 प्रतिशत गारंटी स्कीम 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की दूसरी सबसे बड़ी घोषणा है। मौजूदा समय एमएसएमई को दिए जाने वाले बैंक लोन की दर साढ़े नौ प्रतिशत से 17 प्रतिशत के बीच रहती है और इसका निर्धारण जोखिम के पहलू के आधार पर होता है।

बैठक के बाद सेंट्रल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ पल्लव महापात्र ने कहा, वित्तमंत्री ने हालात की समीक्षा की और सभी बैंक योजनाओं को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रकोप के समय बैंकों द्वारा मंजूर किए गए कर्ज पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले ज्यादा है। इसके बाद डीडी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में वित्तमंत्री ने बैंक प्रमुखों के साथ अपनी बैठक को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने 1.70 लाख करोड़ रुपये की पीएम गरीब कल्याण योजना के क्रियान्वयन में बैंकों के काम को सराहा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *