Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राजनैतिक-गतिविधियाँ

उप्र के गोरखपुर में सड़क बनाने के लिए गोरखनाथ मंदिर के करीब की तोड़ी गई पचास दुकानें

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2020, शनिवार। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल पेश की है। गोरखपुर में मोहद्दीपुर-जंगल कौडिय़ा फोर लेन के निर्माण की जद में पडऩे वाली गोरखनाथ मंदिर की दुकानों को तोडऩे के लिए बिना हिचक उन्होंने न केवल सहमति दे दी, बल्कि अधिकारियों को बुलाकर जल्दी से जल्दी इन दुकानों का अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दे दिया।

अब इन दुकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। अब तक 38 दुकानें तोड़ी जा चुकी हैं, शेष 52 दुकानें तोड़ी जानी बाकी हैं। सड़क के बीच से दोनों तरफ 11-11 मीटर दूरी में अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।

राहत भी दी

दुकानें टूटने से जो दुकानदार प्रभावित हो गए हैं, मुख्यमंत्री ने उनका ख्याल भी रखा है। इसके लिए गोरखनाथ क्षेत्र में एक कांप्लेक्स निर्माण का उन्होंने निर्देश दिया है। उसमें उन्हें दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसका नक्शा गोरखपुर विकास प्राधिकरण से पास हो चुका है।

200 और दुकानें तोड़ी जाएंगी

गोरखपुर की महत्वपूर्ण सड़क मोहद्दीपुर-जंगल कौडिय़ा रोड को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। 17.5 किमी लंबी इस सड़क की जद में गोरखनाथ क्षेत्र में गोरखनाथ मंदिर की दुकानें और चहारदीवारी भी पड़ रही थी। इस क्षेत्र में अन्य 200 दुकानें भी तोड़ी जानी हैं। गोरखनाथ क्षेत्र को छोड़कर मोहद्दीपुर-जंगल कौडिय़ा के बीच कुल 600 से अधिक मकान व दुकानें अतिक्रमण की जद में थे। बाकी जगह का अतिक्रमण पहले ही हटाया जा चुका है। अब गोरखनाथ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है। यहां भी दो दिन के भीतर कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। सड़क निर्माण की कार्यदायी एजेंसी एनएच (नेशनल हाईवे) है। फोरलेन का लगभग 60 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। विभाग का दावा है कि सड़क का निर्माण का कार्य जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। फोर लेन निर्माण की लागत लगभग 288 करोड़ रुपये है।

हमारी पूरी तैयारी है कि रोड को हर हाल में जून तक पूरा करा दें। 60 फीसद से अधिक सड़क व नाला निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। जो हिस्सा बचा है, उसे भी तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। – एमके अग्रवाल, कार्य अधीक्षक, नेशनल हाइवे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!