Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
खेल-जगत

सचिन तेंदुलकर को बोल्ड कर उनका ऑटोग्राफ लेने पहुंचा था ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

आकाश ज्ञान वाटिका। भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरों में ‘भगवान’ का दर्जा हासिल करने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने दो दशक से भी ज्यादा क्रिकेट खेला। 24 साल के लंबे करियर में दुनिया के तमाम धुरंधर गेंदबाजों का सपना सचिन का विकेट हासिल करना होता था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने सचिन को 2007 के हैदराबाद वनडे में बोल्ड किया था और फिर वह उनका ऑटोग्राफ भी लेने गए थे।

दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देखकर कोई भी उनका मुरीद हो जाता था। विश्व क्रिकेट में उनके साथ खेलने वाले शायद ही किसी गेंदबाज ने उनकी तारीफ नहीं की होगी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने सचिन से जुड़ा एक किस्सा बताया था जिसमें उनकी महानता के साथ गलती को ना दोहराने की बात पता चलती है।

हॉग से सचिन का ऑटोग्राफ लेने का किस्सा

एक अंग्रेजी वेबसाइट पर ब्रैड हॉग ने साल 2013 में 2007 के दौरे का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने इसके बारे में लिखा था कि कैसे वह सचिन का विकेट हासिल करने के बाद उनके पास ऑटोग्राफ लेने गए थे।

सचिन को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 5 अक्टूबर 2007 को खेले गए वनडे मुकाबले में हॉग ने बोल्ड किया था। मैच जीतने के बाद वह सचिन के पास उनसे उसी तस्वीर पर ऑटोग्राफ लेने गए थे। सचिन ने बड़ी सादगी से ऑटोग्राफ तो दिया लेकिन तस्वीर पर यह भी लिख दिया कि अब अगली बार उनको ऐसा मौका नहीं देंगे। सचिन ने ऑटोग्राफ देते हुए तस्वीर पर लिखा था, “Never again mate!”

2007 में भारत दौरे पर हॉग ने सचिन को बोल्ड किया था

भारत का दौरा कर रही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सात मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे चल रही थी। सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 291 रन का लक्ष्य रखा था। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने सचिन और गौतम गंभीर उतरे थे। गंभीर महज 6 रन बनाकर आउट हुए थे और सचिन ने पारी को संभालते हुए 43 रन बनाए थे। इसी स्कोर पर हॉग ने सचिन को फिरकी से चकमा देते हुए बोल्ड किया था। यह विकेट हॉग के करियर के लिए सबसे यादगार है। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 47 रन से जीता था।

भारत को सीरीज में मिली थी हार

सात मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था जबकि इसके बाद दो लगातार मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। तीसरा मुकाबला भारत के नाम रहा था लेकिन इसके बाद के दो लगातार मैच में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली थी। भारत ने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल की थी लेकिन सीरीज का नतीजा 4-2 से ऑस्ट्रेलिया के हक में रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!