Breaking News :
>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त
ताज़ा खबरेंविदेश

यूक्रेन पर रूस के हमले बढ़े, कई शहरों पर रूस ने दागी मिसाइलें

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2022, शनिवार, नई दिल्ली। रूस ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही यूक्रेन पर हमले की शुरुआत कर दी थी जो अब तक जारी है। इस क्रम में शनिवार सुबह रूस की मिसाइलों ने सेंट्रल यूक्रेन के दो शहरों पर हमले किए। इन हमलों में आवासीय भवनों व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर  को नुकसान पहुंचा है। यह जानकारी पोल्तावा इलाके के प्रमुख ने दी। अपने आनलाइन पोस्ट में दमित्री ल्यूनिन ने लिखा, ‘एक मिसाइल यहां के एक बिल्डिंग में अटक गया। आज सुबह  शहर में अनेकों हमले हुए।

उन्होंने आगे बताया कि कम से कम चार मिसाइल दागे गए थे जिससे पोल्तावा के दो इंफ्रास्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गए।  वहीं क्रेमेनचक के औद्योगिक इकाइयों पर तीन हवाई हमले हुए। पोल्तावा इलाके की राजधानी पोल्तावा सिटी है जो कीव के पूर्व में है और इस इलाके के बड़े शहरों में से एक क्रेमेनचक है। फिलहाल इन हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 

यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में स्थित दनिप्रो इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर पर किए गए मिसाइल हमले में दो लोग जख्मी हो गए और काफी नुकसान भी हुआ। यह जानकारी इलाके के प्रमुख वैलेंटिन रजनिचेनको ने अपने आनलाइन पोस्ट के जरिए दी। वहीं क्रिवी रिह के पेट्रोल स्टेशन पर भी बमबारी हुई जिसके कारण वहां आग लग गई।

यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेश्चुक ने जानकारी दी कि शनिवार को लोगों के सुरक्षित निकासी के लिए सात कारिडोर तैयार किए गए हैं। कारिडोर के जरिए मारियूपोल से लोग अपने निजी वाहनों व बसों के जरिए सुरक्षित निकल सकते हैं।  उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में रूसी राष्ट्रपति व्लाीमिर पुतिन ने 24 फरवरी को ही हमले शुरुआत की शुरुआत कर दी थी। शुरुआत से ही इन हमलों में किसी नागरिक को निशाना बनाए जाने से मास्को इनकार कर रहा है

यूक्रेन के दो हेलीकाप्टरों ने रूस में घुसकर सीमावर्ती शहर बेलगोरोद पर हमला किया और वहां के तेल गोदाम को बर्बाद कर दिया। हेलीकाप्टरों से किए गए हमले में दो लोग घायल भी हुए थे। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा और बातचीत से शांति स्थापित होने की संभावना कमजोर होगी।

कीव और चेर्निहीव से रूसी सैनिकों की वापसी की खबर है लेकिन कीव के मेयर के अनुसार राजधानी के उत्तर-पूर्वी इलाके में लड़ाई जारी है। बेलगोरोद इलाके के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव के अनुसार कम ऊंचाई पर उड़ रहे यूक्रेन के दो हेलीकाप्टरों ने रूसी सीमा के करीब 35 किलोमीटर अंदर आकर रूसी तेल कंपनी रोजनेफ्ट के तेल गोदाम को नष्ट कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देश की सेना और सुरक्षा में लगे लोगों को आगाह किया है कि उत्तर और मध्य इलाकों से रूसी सेना की वापसी रणनीतिक कारणों से हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!