Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्ड

मां पूर्णागिरि धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग पहुंचकर मां के दर्शन कर प्रदेश व देश में सुख समृद्धि की कामना की

मां पूर्णागिरि धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग पहुंचकर मां के दर्शन कर प्रदेश व देश में सुख समृद्धि की कामना की। यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माथा टेका। इससे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए पर वह उस समय सीएम के पद पर नहीं थे। उन्हें डोली से मुख्य मंदिर तक ले जाया गया था।

पहले सीएम होने का सौभाग्य

मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर विधायक तो कई बार पहुंचे, लेकिन मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने का बतौर मुख्यमंत्री उन्हें यह सौभाग्य अभी नहीं मिल पाया। शनिवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन कर उन्होंने जरूर इतिहास रचा है। 

स्व. एनडी तिवारी पहुंचे पर सीएम के रूप में नहीं

धामी से पहले स्व. एनडी तिवारी भी पूर्णागिरि दर्शन को पहुंचे थे। पर उस समय वह सीएम के पद पर नहीं थे। वह डोली के सहारे मंदिर तक पहुंचे थे। इससे पूर्व सीएम धामी ने मां पूर्णागिरि मेले की तैयारी को लेकर भी टनकपुर तहसील सभागार में बैठक की थी। मेले की तैयारी बैठक करने वाले भी यह पहले सीएम रहे। 

सुनीं मंदिर की समस्याएं

शनिवार को उन्होंने पत्नी गीता धामी, विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ मंदिर पहुंच कर मां पूर्णागिरि के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने काली मंदिर पहुंचकर मंदिर समिति के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समिति की समस्याओं से सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह पैदल भैरव मंदिर पहुंचे।

मेले का किया निरीक्षण

रास्ते में उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह भैरव मंदिर से ठूलीगाढ़ होते हुए बूम पहुंचे। जहां उन्होंने घाट, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उचौलीगोठ पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं व लोगों ने उनका स्वागत किया। 

जनता से संवाद भी

टनकपुर पहुंचने पर सीएम शारदा घाट, इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों व जनता के साथ संवाद भी करेंगे। इस दौरान डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!