Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंविदेश

कीव की ओर तेजी से बढ़ रही रूस की सेना, कई हवाई अड्डों में बम धमाके

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है। रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि पश्चिमी यूक्रेनी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास रूस ने आज कई जबरदस्त बम धमाके किए हैं। 

दूसरी ओर रूस ने आज यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है।अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का ऐलान करेंगे। अमेरिका इसी के साथ यूरोपीय संघ व जी-7 देशों से मिलकर रूस से व्यापार में मोस्ट फेवरेड नेशन का स्टेटस भी वापस लेगा। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के चलते बाइडन आयात पर भी टैरिफ को बड़ा सकते हैं। बता दें कि यह कदम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा पुतिन पर युद्ध को समाप्त करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास है।

रूस द्वारा हमले झेल रहे यूक्रेन के लिए अमेरिका ने एक बार फिर सैन्य और मानवीय सहायता का एलान किया है। आज ही यूएस सीनेट ने यूक्रेन के लिए सैन्य और मानवीय सहायता के रूप में 13.6 बिलियन डालर के आपातकालीन पैकेज को मंजूरी दे दी है।

भारत सरकार द्वारा आपरेशन गंगा तेजी से काम कर रहा है। आज भी यूक्रेन में फंसे 200 भारतीय नागरिकों को  एक विशेष विमान के दिल्ली लाया गया है। बता दें कि इससे पहले भी एक विशेष विमान 242 भारतीयों को लेकर पोलैंड से लौटा था।

अमेरिका द्वारा यूक्रेन में सैन्य जैविक गतिविधियां करने के रूस के दावे पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक बैठक करेगा जिसमें इस बात पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि गुरुवार को ही संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पालींस्की ने एक ट्वीट के जरिए आरोप लगाया था कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन में रासायनिक और जैविक प्रयोगशाला चला रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!