Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने-चाँदी की कमतों में आई गिरावट, जानिए क्या हैं कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मार्च 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। सोना, चाँदी के भाव शुक्रवार को गिर गए। IBJA की वेबसाइट पर मिले रेट के अनुसार, 11 मार्च को सुबह के कारोबार में सोना 512 रुपये गिरकर 52368 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चाँदी की कीमत में सुबह के कारोबार में 438 रुपये की कटौती हुई और यह 69377 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। दिल्ली में गुरुवार को सोना 992 रुपये की गिरावट के साथ 52,635 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबार में सोना 53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चाँदी भी 1,949 रुपये की गिरावट के साथ 69,458 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 71,407 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों और राज्य के चुनाव परिणामों में रुझानों के समर्थन से रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 76.42 (अनंतिम) पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,983 डॉलर प्रति औंस और चाँदी की कीमत 25.50 डॉलर प्रति औंस रही। गुरुवार को COMEX पर हाजिर भाव के साथ सोना 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,983 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 247 रुपये की गिरावट के साथ 52,992 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी का सोना अनुबंध 247 रुपये या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,992 रुपये प्रति 10 ग्राम पर 10,547 लॉट के कारोबार में रहा। विश्लेषकों ने कीमतों में गिरावट का श्रेय वैश्विक बाजार में कमजोर रुख पर नजर रखने वाले निवेशकों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,992.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!