Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3625 किमी. सड़कों का निर्माण कार्य मार्च-2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया’ : ग्राम्य विकास मंत्री यतीश्वरानंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री यतीश्वरानंद ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 3,625 किमी. सड़कों का निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना में संपर्क मार्गों के लिए 250 जनसंख्या वाले गांवों का चयन किया जाएगा।

ग्राम्य विकास मंत्री यतीश्वरानंद ने गुरुवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में ग्राम्य विकास के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 16,472 लाभार्थियों को 80 करोड़ लागत के स्वीकृत पत्र शीघ्र देने के निर्देश दिए। उन्होंने आवासहीन व्यक्तियों की सूची बनाने के निर्देश भी दिए। इनके लिए भूमि का बंदोबस्त संबंधित जिलाधिकारी करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यक्रमों में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे जिलों चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंहनगर के नौ ब्लाकों जोशीमठ, लोहाघाट, खटीमा, मुनस्यारी, धारचूला, कनालीछीना व मूनाकोट में मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके तहत संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा तथा खेल-कूद जैसे कार्य होंगे। इस योजना पर वित्तीय वर्ष 2017-18 तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार ने 124.27 करोड़ की राशि मंजूर की। इसमें से जून 2021 तक 110.11 करोड़ की राशि खर्च हुई है।

बैठक में बताया कि इस योजना में कुल 1250 कार्यों में से 548 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। शेष कार्य प्रगति पर हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शून्य से 10 किमी के अंतर्गत योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। इस योजना को विस्तार देते हुए 10 किमी से 50 किमी के बीच मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम योजना लागू की जाएगी। इसमें अभी तक 112 कार्यों के लिए स्वीकृत 18 करोड़ में से 14 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए शीघ्र ही बहुद्देश्यीय शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में ग्राम्य विकास अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, अपर सचिव उदयराज, ग्राम विकास आयुक्त वंदना सिंह, उप सचिव अजीत सिंह, अनुसचिव शिवशंकर मिश्रा मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!