Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय मंत्री सतपाल महाराज ने किया अधिकारियों को सचेत

  • बजट शत प्रतिशत खर्च नहीं हुआ तो होगी प्रतिकूल प्रविष्टि : महाराज

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। निर्माण कार्य के दौरान जो भी अधिकारी अपने बजट को शत-प्रतिशत खर्च नहीं करेगा उसके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी। उक्त बात शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग निदेशालय में समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज कही।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी लेने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता लाने के साथ-साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी प्रथम विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के निर्माण खंड के अधिकारियों को हिदायत दी है कि परसों का रख रखाव प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की अधिकांश सड़कों की स्थिति चिंताजनक है और सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। जिस कारण इन मार्गों पर यातायात असुविधाजनक और असुरक्षित है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि सड़कों पर लगे साइन बोर्ड गिरे हुए हैं। साइन बोर्ड को फोरन लगाया जाए। जिन स्थानों पर पेड़ों की टहनियों से घिरे होने के कारण साइन बोर्ड्स का विजन स्पष्ट नहीं है उन स्थानों पर पेड़ों की लॉपिंग की जानी चाहिए। मार्गों पर नालियों तथा स्कबर बंद पड़े हुए हैं। बरसात प्रारंभ हो चुकी है किंतु इनकी सफाई नहीं कराई जा सकी है। अतः तुरंत इनकी सफाई करवाई जाए।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्गों का निर्माण निर्धारित समय पर किया जाना चाहिए। बार-बार पुनरीक्षित आंगणन गठित किए जाने की जो परंपरा है उससे निर्माण की लागत में कई गुना वृद्धि हो जाती है। इसलिए निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पूरी कनेक्टिविटी भारतमाला के माध्यम से करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान एलाइनमेंट था ध्यान रखना बहुत आवश्यक है ताकि हम पेट्रोल-डीजल की खपत को भी कम कर सकें। उन्होंने कहा कि जब हम सड़कों की बात करते हैं तो हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ट्रैवलिंग डिस्टेंस कम हो और पर्यटक जल्दी से अपने गंतव्य तक बिना किसी बाधा के आ जा सकें।

समीक्षा बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री ने 2013 की त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि चूंकि हमारी सड़कें नदी के किनारे थी इसलिए वह पूरी बह गई और हमारी कनेक्टिविटी रुक गई। इसलिए हमारा प्रयास यह भी होगा कि त्रासदी को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड, थोड़ा ऊँचे पहाड़ों की धार के सहारे कनेक्टिविटी रखी जाए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि सड़कें दो या तीन चरणों में बनती हैं। अब हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि फॉरेस्ट की अनुमति मिलने के बाद एक ही चरण में सड़क स्वीकृत हो ताकि लोगों को काम होता हुआ नजर आए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी यही संदेश है कि काम होता हुआ धरातल पर दिखाई देना चाहिए। उसी के दृष्टिगत आज सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण सड़कें हैं जिनका निर्माण राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, उनमें भी हम तेजी लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क की गुणवत्ता के दृष्टिगत समय-समय पर परीक्षण कराया जाएगा। इसलिए अधिकारियों को पूरे मनोयोग से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी अधिकारी अपने बजट को शत-प्रतिशत खर्च नहीं करेगा तो उसकी प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता से मिले सुझाव के अनुसार तेजी से उत्तराखंड के अंदर कनेक्टिविटी लाई जाएगी।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश के अनेक जनपदों में रिंग रोड का प्रस्ताव है जिससे लोग जाम में फंसने से निजात पा सकें। हमारा प्रयास है कि दुनिया में जो भी नवीनतम तकनीक है उसे अपनाते हुए उत्तराखंड में सड़कों का तेजी से विकास हो।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, प्रभारी सचिव विजय यादव, प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता एजाज अहमद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, पिटकुल एमडी त्रिलोक सिंह नेगी, वित्त नियंत्रक डी.सी. लोहानी सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

साभार :     निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण विभाग,
सिंचाई, संस्कृति, जलागम एवं धर्मस्व, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!