Breaking News :
>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को वितरित की जायेंगी ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ शौर्य दिवस टी-शर्ट कैप

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 23 जुलाई 2026, देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल दिवस को इस वर्ष भी ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। शौर्य दिवस के एक दिन पूर्व, 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है।

कारगिल के अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित स्मृति एवं श्रद्धांजलि रन होगा, जिसमें सभी प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर सामूहिक रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में श्रेणियों के प्रतिभागियों में ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग (18 वर्ष एवं अधिक), विद्यालय वर्ग (बालक/बालिका) कक्षा 9 से 12, महाविद्यालय/विश्वविद्यालय पुरूष एवं महिला वर्ग, पूर्व सैनिक, वीर नारियों एवं शहीद आश्रित (सांकेतिक रन /वॉक, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, इच्छुक दिव्यांगजन (समावेशी रन/वॉक, वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष एवं अधिक) (रन वॉक)।

25 जुलाई को प्रातः 07:00 बजे प्रतिभागियों का पंजीकरण एवं एकत्रीकरण टी-शर्ट कैप वितरण, शौर्य स्थल, चीड़बाग, प्रातः 07ः45 बजे कारगिल शहीदों को पुष्पांजलि, प्रातः 08:00 बजे माननीय मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन का शुभारंभ प्रातः 09ः30 बजे गाँधी पार्क, देहरादून में रन का समापन। रन फॉर कारगिल हीरोज से शौर्य स्थल, चीड़बाग- राजपुर रोड-गाँधी पार्क, देहरादून पर समापन किया जाएगा।

दौड़ की विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दिनॉक 26 जुलाई 2026 को आयोजित शौर्य दिवस के मुख्य समारोह में सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं यातायात विभाग मार्ग पर सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, देहरादून को नोडल अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को प्रभारी अधिकारी तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी, देहरादून को ओवरऑल नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

जिला प्रशासन ने पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, युवा संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है, ताकि कारगिल के अमर वीरों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की भावनाओं को सामूहिक रूप से अभिव्यक्त किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!