Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से दून में जनसमस्याओं के निस्तारण को मिली रफ्तार, 44,735 लोगों ने लिया भाग

सेवा, सुशासन और समर्पण का संकल्प धरातल पर, दून में 568 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना जनता का भरोसेमंद मंच, 14,500 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों में मानसून के बाद जारी रहेंगे जन शिविर : जिलाधिकारी

सुशासन को जन-जन तक पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 23 जुलाई 2026, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में सेवा सुशासन और समर्पण की थीम आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन द्वार के कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण जनता का भरोसा जीतने में भी कामयाब साबित हुआ है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में राज्य भर में चल रहे जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत सुशासन को जनता के बीच पहुंचना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी क्षेत्र में जन-जन की सरकार जन-जन का द्वार कार्यक्रम रद्द हुआ है तो मानसून के बाद उन क्षेत्रों में जन शिविर दोबारा लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसून के बाद जिले के दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम जारी रहेंगे।

देहरादून जनपद में बीते 4 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत जिले की समस्त विकासखंडो मे सफल आयोजन रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वयं देहरादून में आयोजित दो शिविरों में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। मुख्यमंत्री की सीधे जनता से संवाद की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ बल्कि शिविरों में शिकायतों के निस्तारण पर भरोसा भी कायम रहा।

मुख्यमंत्री के 5 वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाया जा रहा है। शिविरों में किसानों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

जनपद देहरादून में आयोजित इन शिविरों में 44,735 लोगों ने प्रतिभाग किया। वहीं, विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं के लिए 560 लोगों ने आवेदन किया। शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा 14,500 लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया।
इसके अलावा शिविरों में 848 जनसमस्याओं एवं शिकायतों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 568 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। साथ ही आम जनता को अपनी शिकायतों के निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पाने का एक अच्छा मंच भी मिल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!