Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर हुआ बवाल, गृहमंत्री दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस वार्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, मुम्बई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला करने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा के मुंबई स्थित आवास को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह से ही घेर लिया। वे वहां प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सांसद और उनके पति को ‘बंटी और बबली’ का उपनाम दिया है। दरअसल पति रवि राणा सांसद के साथ सांसद ने  आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा  का पाठ करने का ऐलान किया,  जिसके बाद से ही महाराष्ट्र में बवाल शुरू हो गया है।

  • सांसद के ऐलान के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री के निजी आवास मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने आज कहा, ‘हम इंतजार कर रहे हैं, हम हनुमान चालीसा सामने रखेंगे। हम उन्हें सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं।’
  • महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा, ‘सांसद नवनीत राणा व उनके पति राज्य सरकार की छवि को धूमिल और राज्य के माहौल को खराब करना चाहते हैं। मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की क्या जरूरत है, ऐसा वे अपने घर में भी कर सकते हैं।’
  • विधायक रवि राणा ने कहा, ‘ये बाला साहेब के सदस्य नहीं हैं, यदि होते तो हमारे साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने को तैयार होते। मुख्यमंत्री अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। शिवसेना हमारे घर में घुसकर हमला करने की कोशिश कर रही है। यदि हम सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी।’
  • सांसद नवनीत राणा ने कहा, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को हमें परेशान करने का निर्देश दिया है। वे बैरिकेड तोड़ रहे हैं। मैं अपनी बात दोहरा रही हूं कि बाहर जाऊंगी और मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करूंगी।’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार से मस्जिदों के लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग की थी और चेताया था कि यदि उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तब उनके पार्टी कार्यकर्ता हनुमान चालीसा के लिए लाउडस्पीकर लगा देंगे। MNS प्रमुख ने कहा, ‘3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर बंद हो जाना चाहिए अन्यथा हम लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। यह सामाजिक मुद्दा है न कि धार्मिक।’

इस सम्बंध में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल दोपहर 1:00 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!