Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

भारत सरकार द्वारा किसानों को ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की ली आवश्यक बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, उत्तरकाशी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबन्धित विभागों- मुख्य कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी , मुख्य उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मत्स्य, लीड बैंक एवं नाबार्ड को इस अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

विदित रहे कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु “किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी” अभियान 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक चलाया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा बैठक दिनांक 24 अप्रैल को आयोजित की जा रही है l जिसमें पी.एम.किसान लाभार्थियों के के.सी.सी. संतृप्तीकरण हेतु समस्त कार्यवाही की जाएगी ।

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) कम समय (short term) के लिए दिया जाने वाला एक कृषि ऋण है । केसीसी लोन किसानों के साल भर में खेती पर होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है । यह ऋण किसानों को मुख्यतः फसल की बुआई, बीज, खाद, चारा, एवं फसल बीमा में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है । इसमें कृषकों को 7% वार्षिक ब्याज दर है। लेकिन अगर किसान समय सीमा में ऋण चुकाता है तो सरकार द्वारा ब्याज में 3% की अतिरिक्त छूट दी जाती है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान का उद्देश्य पीएम – किसान निधि के उन लाभार्थियों को , जिनके पास केसीसी सुविधा उपलब्ध नहीं है , उन्हें एक सरल आवेदन पत्र द्वारा केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध करवाना है । अभियान के अंतर्गत किसान अपनी ग्राम पंचायत के माध्यम से , या स्वयं यह आवेदन बैंक / समिति को दे सकते हैं । पात्र किसान केसीसी ऋण का आवेदन फसली ऋण पशुपालन एवं मत्स्य के रखरखाव के लिए आवेदन कर सकते हैं । इस अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे पीएमएसबीवाई , पीएमजेजेवाई, अटल पेंशन योजना आदि के तहत सभी पात्र किसानों को जोड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी किसानों से आह्वान किया है कि जो भी किसान अभी तक केसीसी की सुविधा से वंचित रह गए हैं l वे इस अभियान के तहत अपने ग्राम सचिव, सरपंच, नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क कर केसीसी कार्ड बनवाएँ एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी पंजीकरण करवाएँ । इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि इस अभियान के अंतर्गत हर घर जल, हर घर नल जल की गुणवत्ता, बाल हितेषी गाँव, एवं सामुदायिक केन्द्रों में जलापूर्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!