Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड के गरीब एवं असहाय मरीजों के उपचार हेतु जल्द होगा रोगी कल्याण समिति का गठन

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दिये टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। सूबे में गरीब एवं असहाय मरीजों के उपचार हेतु शीघ्र ही रोगी कल्याण समिति का गठन किया जायेगा। समितियां ब्लॉक एवं जिला स्तर के चिकित्सालयों में गठित की जायेंगी, जो यहां आने वाले गरीब मरीजों का उपचार रोगी कल्याण कोष से करने की संस्तुति करेगी। इसके अलावा जिला स्तर पर टेलीमेडिसिन सेवाओं को विस्तारित किया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार एवं प्रसार व जनजागरूकता के लिये शीघ्र ही जिला एंव ब्लॉक स्तर पर आईईसी टीम गठित की जायेगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉo धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें गरीब एवं असहाय मरीजों के इलाज हेतु प्रत्येक ब्लॉक एवं जिला अस्तालों में रोगी कल्याण समिति एवं रोगी कल्याण कोष के गठन का निर्णय लिया गया। यह समिति अस्पतालों में आने वाले असहाय एवं गरीब मरीजों के उपचार का खर्चा वहन करेगी। विभागीय अधिकारियों को समिति एवं कल्याण कोष के गठन का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये हैं। समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहत्तर एवं सुलभ बनाने के लिये सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिला स्तर पर टेली मेडिसिन सेवा का विस्तार करने को कहा गया है। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार एवं प्रसार के लिये शीघ्र ही जिला एंव ब्लॉक स्तर पर आईईसी टीम गठित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को पूर्व में स्वीकृत पदों का ढ़ांचा पुनर्गठित करने के निर्देश दिये गये हैं। आम मरीजों की सुविधा के लिये सभी सरकारी अस्पतालों में सीटीजन चार्टर स्थापित कर निःशुल्क पैथौलॉजी जांच एवं मुफ्त दवा वितरण की जानकारी अंकित करने को कहा गया है ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ मरीज उठा सके।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉo आशीष श्रीवास्तव, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉo शैलजा भट्ट, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ0 आशुतोष सयाना, डॉo एम.सी. पंत, सीएमओ देहरादून डॉo मनोज उप्रेती, सीएमओ टिहरी डॉo जैन, सीएमओ पौड़ी डॉo प्रवीन कुमार, सीएमओ हरिद्वार डॉo खगेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!