Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

BJP प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान बोले, “तुष्टीकरण करने वाले बाँट रहे सद्भाव का ज्ञान”

देश का माहौल ख़राब करने का षड्यंत्र कर रही है कांग्रेस : मनवीर सिंह चौहान

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई, 2022, बुधवार, देहरादून । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि देश जानता है कि कांग्रेस ने वर्ग विशेष के लिए किस तरह तुष्टीकरण की राजनीति की ओर अब सद्भाव का ज्ञान दे रही है। उन्होंने कोंग्रेस पर देश का माहौल ख़राब करने के षड्यंत्र करने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आरोप पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओ पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही कांग्रेस को धैर्य रखने की जरुरत है,क्योंकि दोनों ही मामलो में एनआइए जांच कर रही है और जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। चौहान ने कहा कि भाजपा पर धुर्वीकरण का आरोप लगाने वाली कांग्रेस को यह समझने की जरुरत है कि अब जनता सतर्क है और जनता ने कांग्रेस को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है जिसे कांग्रेस भाजपा द्वारा किया गया धुर्वीकरण बता रही है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही तुष्टीकरण का खेल खेला है और अब उसका यह खेल बंद होने के कगार पर है। कांग्रेस की हकीकत है की उनके नेता पहले मुसलिम यूनिवर्सिटी को लेकर बयांन दे रही है और उसके बाद भाजपा पर ही धुर्वीकरण की तोहमत लगा रही है। कांग्रेस को तुष्टीकरण खातिर दिए गये इस बयान की भारी कीमत चुकानी पड़ी और पहले पार्टी मे अंदरूनी घमासान के बाद अब वह भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण को लेकर कांग्रेस हकीकत को जानते हुए भी ढोंग कर रही है,क्योंकि इससे उसके यहाँ पार्टी मे बबाल मचा हुआ है। पूर्व सीएम हरीश रावत मुसलिम यूनिवर्सिटी के मामले मे कोर्ट जाने की बात कह चुके हैं और एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अपने हाईकमान को खुश करने के लिए सभी तुष्टिकरण में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी नीति के चलते कांग्रेस देश भर मे सिमट रही है,क्योंकि उसकी यह नीति खतरनाक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!