Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तर-प्रदेश

रोडवेज बसों की शुरू हुई चेकिंग, बरेली रूट की बस में तीन व लखनऊ रूट की बस में एक सवारी बिना टिकट के मिले

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2021, सोमवार। परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा करवा कुछ परिचालक अपनी जेब भर रहे हैं। रुद्रपुर डिपो की चेकिंग टीम ने जब रास्ते में गाडिय़ों को रूकवा जब सवारियों व टिकटों का मिलान करवाया तो मामले का पता चला। बरेली रूट की बस में तीन व लखनऊ रूट की बस में एक सवारी बिना टिकट यात्रा करते हुए पाई गई। दोनों बसें काठगोदाम डिपो से जुड़ी है। अब परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट बनाई जा रही है। वहीं, लंबे समय बाद रूट चेकिंग और छापेमारी से अन्य परिचालकों में हड़कंप मचा है।

जानकारी के मुताबिक काठगोदाम डिपो की दो बसें लखनऊ व बरेली मार्ग पर नियमित तौर पर भेजी जाती है। सूत्रों की माने तो लंबे समय से शिकायत मिल ही थी कि लंबे रूट की कई गाडिय़ों में तैनात परिचालक टिकट काटने को लेकर घपला कर रहे हैं। जिस वजह से रुद्रपुर डिपो की चेकिंग टीम से रास्ते में बसें चेक करवाई गई। गोपनीय चेकिंग में काठगोदाम डिपो की दो बसों में शुक्रवार को घपला पकड़ा गया। वहीं, नैनीताल रीजन के आरएम संचालन यशपालसिंह ने बताया कि छापे में चार यात्री बेटिकट मिले थे। डिपो से रिपोर्ट आरएम आफिस पहुंचते ही परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन निगम के अधिकांश परिचालकों को लंबे व कमाई वाले रूट पसंद है। क्योंकि, निगम के साथ खुद की भी आय हो जाती है। कर्मचारी नेताओं व अफसरों तक से सेटिंग कर ड्यूटी हासिल की जा जाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!