Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंडियन आइडल में धूम मचा रहे पवनदीप को वोट व समर्थन देने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जनवरी 2021, सोमवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से एक टीवी रियलिटी शो में शिरकत कर रहे उत्तराखंड के पवनदीप राजन को जिताने के लिए उन्हें वोट व समर्थन देने की अपील की है। एक वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत के पवनदीप राजन ने रियलिटी शो में अपनी गायकी से न केवल देशवासियों के दिल में जगह बनाई है, बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वह भगवान बदरी विशाल व बाबा केदार से पवनदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

इंडियन आइडल में अपनी अलग पहचान बना चुके पवनदीप राजन सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी गायिकी ने न सिर्फ उन्हें इंडियन आइडल में मजबूत में जीत का मजबूत दावेदार बनाया है, बल्कि देशभर से उन्हें काफी प्यार मिल रहा है। पवनदीप ने इंडियन आइडल के जजेस को भी काफी इंप्रेस किया है। सिंगर, कंपोजर बप्पी लहरी भी उनकी काफी तारीफ कर चुके हैं। पवनदीप की हर परफोर्मेंस पर उनकी काफी तारीफ की जाती है। यहां तक कि एक एपिसोड में सिंगर हिमेश रेशमिया ने ये भी कहा कि वो पवनदीप से आगे काफी गाने गवाएंगे।

[box type=”shadow” ]पवनदीप राजन मूल रूप से कुमाऊं के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1996 में चंपावत जिले के वल्चौड़ा गांव में हुआ। उन्होंने चंपावत से ही अपनी पढ़ाई भी की। उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही उन्हें संगीत सिखाया। पवन दीप राजन को संगीत विरासत में मिला। उनके दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। पवनदीप राज का टैलेंट आज पूरी दुनिया देख रही है। उनमें न सिर्फ सिंगिग का ही हुनर है, बल्कि वे कई तरह के वाद्य यंत्रों पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं। पवनदीप तबला, गिटार ड्रम भी प्ले करते हैं। इंडियन आइडल के सेट पर उनके इस हुनर का जजेस भी काफी तारीफ कर चुके हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!