Breaking News :
>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, नैनीताल आदि से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें उत्तर प्रदेश बार्डर पर दी गईं रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2020, शुक्रवार। किसान आंदोलन के चलते गुरुवार दोपहर दिल्ली में कश्मीरी गेट आइएसबीटी बंद कर दिया गया, जिससे देहरादून, हरिद्वार और गढ़वाल समेत काशीपुर, नैनीताल आदि से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें उत्तर प्रदेश बार्डर कौशांबी पर रोक दी गईं। बसें दिल्ली नहीं जाने से हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि दिल्ली आइएसबीटी शुक्रवार को भी बंद रहेगा, लिहाजा बसें उत्तर प्रदेश की सीमा तक ही संचालित होंगी।

दिल्ली में प्रवेश बंद होने की सूचना के बाद रोडवेज मुख्यालय ने दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों की संख्या आधी कर दी। ठंड की वजह से वैसे भी बसों में यात्रियों की संख्या कम थी। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन ने सत्तर फीसद लोड फैक्टर होने पर बसों का संचालन कराया। ऐसे में बस भरने तक यात्रियों को इंतजार भी करना पड़ा।

देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से गुरुवार तड़के निकली बसें तो दिल्ली आइएसबीटी तक गईं, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद से जो भी बसें गईं, उन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बसें आगे न जाने से कुछ यात्रियों ने बस चालक-परिचालक के साथ विवाद भी किया, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए रोडवेज मुख्यालय ने भी बसें दिल्ली न ले जाने के आदेश जारी कर दिए। गुरुवार को पूरे राज्य से करीब 400 बसें यूपी बार्डर तक गईं। शुक्रवार को स्थिति के दृष्टिगत ही बसों के संचालन के आदेश दिए गए हैं।

देहरादून व हरिद्वार से राजस्थान के जयपुर, अलवर, जोधपुर आदि जाने वाली बसें गुरुवार को दिल्ली के बजाए दूसरे रूट अलीगढ़ होकर गईं। इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आगरा की बसों को भी इसी मार्ग से भेजा गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!