Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना और चाँदी की कीमतों में आई गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2020, शुक्रवार। सोने-चाँदी की घरेलू वायदा कीमतों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने का भाव शुक्रवार सुबह 39 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 48,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत इस समय 47 रुपये की गिरावट के साथ 48,471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई। वहीं, वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की हाजिर कीमत में भी गिरावट देखने को मिली।

सोने की तरह ही चाँदी की वायदा कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह दिसंबर वायदा की चाँदी की कीमत 0.40 फीसद या 239 रुपये की गिरावट के साथ 59,634 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच मार्च, 2021 के वायदा की चांदी इस समय 0.49 फीसद या 303 रुपये की गिरावट के साथ 61,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती देखी गई। वहीं, वैश्विक बाजार में चाँदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में इस समय गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोना और चाँदी के भाव

  • वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.07 फीसद या 1.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1,812.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.40 फीसद या 7.34 डॉलर की गिरावट के साथ 1,808.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
  • वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह चाँदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चाँदी की कीमत 0.60 फीसद या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चाँदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.84 फीसद या 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 23.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!