Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जून 2022, गुरूवार, पौड़ी गढ़वाल। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह तिथि निर्धारित कर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में गठित की गयी समिति में एक गैर सरकारी सदस्य को भी नियुक्त करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जो सड़क मार्ग दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील हैं वहां आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्गो पर साइनेज बोर्ड, कैश बेरियर सहित उपयुक्तानुसार साइनेज लगांए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया कि 30 जून, 2022 तक समस्त सड़कों की नालियों की साफ-सफाई करें। जिससे मानसून सीजन के दौरान पानी की निकासी सही रूप से हो सकेगी।

जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में कहा कि जहां हाल ही में दुर्घटना हुई है समिति उन स्थानों का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं कारण की पहचान करना सुनिश्चित करें। कहा कि दुर्घटना स्थलों में सुधारीकरण के जो जरूरी कार्य है प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करें। उन्होंने पुलिस व परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि नशा करके वाहन चलाने, तीव्र गति, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, फिटनेस व अन्य  रोकथाम हेतु नियमित रूप से प्रर्वतन कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के ट्रामा सेंटर कोटद्वार व श्रीनगर में चिकित्सक स्टॉफ की बराबर तैनाती रखने तथा चिकित्सा उपकरणों की किसी भी तरह की कमी न होने दंे। इस वर्ष 16 दुर्घटनाओं में 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि 02 लंबित जांचों की कार्यवाही पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि देवराजखाल मार्ग, खिर्सू, यमकेश्वर तथा पौड़ी-पैठाणी मार्गो पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कावंड यात्रा को देखते हुए यात्रा रूट तथा नीलकंठ में दुकानों, ढाबों के आगे किसी भी तरह से वाहन खड़े न होने दें। कहा कि आवागमन मार्ग को कावंड यात्रा में व्यवस्थित रखने हेतु नियमानुसार चैंकिंग व चालन की कार्यवाही करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, आरटीओ अनिता चंद, अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, प्रधान सहायक गजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!