Breaking News :
>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
देश

अग्निपथ स्कीम पर शहर-शहर संग्राम, ट्रेनों में आग तो कहीं रोकी गईं ट्रेनें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित की गई नई सैन्य भर्ती प्रणाली के खिलाफ गुरुवार को देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुआ। आर्मी, नेवी और वायुसेना में भर्ती के लिए सरकार की नई योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में युवाओं द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया गया। कल बिहार से शुरू हुआ यह विरोध यूपी, हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच गया है। शांति से शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन ने आज उग्र रूप अख्‍त‍ियार कर लिया है। बिहार में तो कई जिलों से आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं।

बिहार में सबसे ज्यादा बवाल

केद्र सरकार की इस नई स्कीम का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में देखा जा रहा है। इस प्रदर्शन में शामिल युवा सड़कों में आगजनी के अलावा ट्रेनों की बोगियों में भी आग लगाते दिखे। वहीं दिल्‍ली-हावड़ा मुख्‍य रेल लाइन के बक्‍सर और आरा स्‍टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ हुई और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। 

राजस्थान में भी जमकर हुआ विरोध

अग्निपथ योजना का विरोध अब राजस्थान में भी शुरू हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी इस योजना के विरोध में आंदोलन शुरू किया है। सीकर में युवा सुबह से ही एकत्रित होना शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने एकत्रित होकर तोड़फोड़ की। उत्तेजित युवाओं ने दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही सरकारी सम्पति को भी नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने 20 जून को दिल्ली कूच कर जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।

उत्तर प्रदेश में भी हो रहा काफी विरोध

यूपी में भी अग्निपथ योजना का जोरदार विरोध देखने को मिला है। यहां बड़ी संख्या में युवा सरकार की योजना की खिलाफत कर रहे हैं। कई जिलों में यह प्रदर्शन देखने को मिला, बुलंदशहर के साथ मथुरा, प्रयागराज, गोरखपुर में भी यह विरोध प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने इस योजना को रद करने की मांग के साथ ‘अग्निपथ योजना वापस लो’ के नारे लगाए हैं। 

यह है अग्निपथ योजना

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषत की गई अग्निपथ योजना के तहत इस वर्ष 46 हजार युवाओं को सहस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। बता दें कि इस योजना के मुताबिक युवाओं की भर्ती संविदा आधारित होगी, जो कि चार साल के लिए होगी। भर्ति किए गए युवाओं को ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। अग्निवीरों की उम्र 17 से 21 वर्ष के बीच होगी और उन्हें 30-40 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। हालांकि भर्ती हुए 25 फीसदी युवाओं को सेना में आगे मौका मिलेगा और बाकी 75 फीसदी को नौकरी छोड़नी पड़ेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!