Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

सड़क किनारे किसी भी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो एवं अनावश्यक वाहन खड़े न हों

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 18 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में #सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरुक करें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने व बिना हेलमेट के न हो इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परिवहन, राजस्व व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करते हुए चैकिंग अभियान चलाया जाए तथा शराब पीकर वाहन चलाने व तेज रफ्तार तथा बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट व ओवर लोडिंग के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनमें जो भी आवश्यक कार्यवाही एवं कार्य किए जाने हैं, वह समय से पूर्ण करना सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी सड़कों में जगह-जगह पर साईन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि जो नव निर्मित सड़कें तैयार की गई हैं उन सड़कों का सभी अधिकारी औचक निरीक्षण करते हुए रोड पास करने की संस्तुति प्रदान की जाए यदि किसी सड़क में कोई कमी है तो उसको तत्काल संबंधित को कमी को दूर करने के लिए सूचना उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने सड़क से जुड़े अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी सड़कों का रख-रखाव ठीक ढंग करें तथा सभी सड़कों की कलमठों एवं नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी सड़क में कलमठ बंद होने से नाली का पानी सड़क में न जाए तथा सड़क को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो एवं सड़क क्षतिग्रस्त होने से किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो तथा जिन सड़कों के किनारे मलवा पड़ा है उस मलबे को भी शीघ्रता से शीघ्र हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो एवं अनावश्यक वाहन खड़े न हों यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मजिस्ट्रीयल जाँच की कार्यवाही समय से सुनिश्चित कराई जाए इसमें यदि किसी व्यक्ति को कोई मुआवजा दिलाया जाना है तो उसमें भी समय से कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ० विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अधि०अभि० लोनिवि जेएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जखोली ओम जी गुप्ता, एनएच राजवीर सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!