Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा स्थापित तीर्थम् स्टॉल(शॉप) का किया उद्घाटन

महिलाओं द्वारा ही किया जायेगा उत्तराखण्डी व्यंजनों के स्टॉल तीर्थम् का संचालन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 18 मार्च 2023, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को राही मोटल में उत्तराखण्ड पर्यटन हरिद्वार अन्तर्गत #द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् स्टॉल(शॉप) का फीता काटते हुये पारम्परिक विधि-विधान से उद्घाटन किया। #The Nature Foundation Society

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित हुये जिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी द्वारा तीर्थम् नाम से उत्तराखण्डी व्यंजनों-अर्सा, भट्ट की चुल्काड़ी, तोर दाल, झिंगोरा की खीर, पिनालू, गडेरी आदि का स्टॉल(शॉप) स्थापित करने के अभिनव प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्डी व्यंजनों के #स्टॉल तीर्थम् का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया जायेगा, जिसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 10 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखण्डी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार होने के साथ ही इन महिलाओं की आय में भी वृद्धि होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जहाँ यह व्यंजनों का स्टॉल स्थापित किया गया है, यह हरिद्वार की प्राइम लोकेशन है तथा यहाँ पर चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउण्टर भी स्थापित है, जिसकी वजह से चारधाम यात्रा के समय देश-विदेश केे श्रद्धालुओं का यहाँ आना-जाना लगा रहेगा, परिणामस्वरूप उत्तराखण्डी व्यंजनों का प्रचार-प्रसार दूर-सुदूर तक होगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्था-द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी व्यंजनों को परोसने के लिये मिट्टी के वर्तनों का इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे कुम्हारी कला को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकाारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, द नेचर फाउण्डेशन सोसाइटी से सुश्री किरन भटनागर सहित सम्बन्घित अधिकारी/पदाधिकारीगण उपस्थित थे। #Social and cultural activities

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!