Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डपर्यावरण

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पिथौरागढ़-चंडाक रोड पर भी दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर क्रेश बेरियर लगाने के निर्देश दिये।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, पिथौरागढ़। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक गत दिवस सोमवार को जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस, राजस्व, परिवहन,लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, नगर निकाय, स्वास्थ्य आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों से जनपद के ब्लैक स्पॉटों तथा ब्लैक स्पॉटों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए गये सुरक्षात्मक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉटो व सड़क दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील अन्य स्थानों पर सड़क मार्गों के किनारे क्रेश बेरियर अवश्य लगा दिये जायें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एनएच पर दिल्ली बैंड पर क्रेश बेरियर लगाने के साथ ही जेसीबी आदि मशीनें तैनात रखी जायें ताकि दिल्ली बैंड पर भू-स्खलन से मार्ग बाधित होने पर उसे तत्काल सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनएच का यदि बड़ा हिस्सा भूस्खलन से प्रभावित होता है तो उस स्थिति से निपटने को भी प्लानिंग बनाकर रखी जाय।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पिथौरागढ़-चंडाक रोड पर भी दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर क्रेश बेरियर लगाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में पीएमजीएसवाई की जो 14 सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई है, उनकी मरम्मत के लिए धनराशि लोक निर्माण विभाग को अवमुक्त हो चुकी है। लिहाजा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तत्काल ही इन सड़क मार्गो को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिये कि तेज रफ्तार व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त किये जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वाहन लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को प्रॉपर टेस्टिंग के बाद ही वाहन लाइसेंस जारी किए जायें।

जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका पिथौरागढ़ को निर्देश दिए कि नगर में बाजारों के बिल्कुल मध्य में स्थित गैराजों को अन्यत्र शिफ्ट करवाया जाय।

जिलाधिकारी ने पुलिस, राजस्व एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, सीएमओ एचएस हयांकी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य आदि उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *