Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी रीना जोशी ने धारचूला के ग्राम रांथी तोक खोतिला में हसरत कुरैशी के ध्वस्त हुए भवन का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली एलधारा क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्यों के बारे में भी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंगलवार की पूर्वाहन में काली नदी के तेज बहाव से धारचूला के ग्राम रांथी तोक खोतिला में हसरत कुरैशी के ध्वस्त हुए भवन का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित आपदा प्रभावितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित हसरत कुरैशी को मौके पर ही रुपए 1 लाख 30 हजार की राहत राशि चैक एवं रुपए 5 हजार की अहेतुक राशि का चैक प्रदान किया। वहीं 14 लोगों को राशन किट वितरित किये।

इस दौरान प्रभावितों ने खोतिला क्षेत्र में तटनन्ध निर्माण की माँग जिलाधिकारी से की। वहीं बताया कि काली नदी मे नेपाल देश की तरफ अत्यधिक मात्रा में मलवा पड़ा रहने के कारण नदी के जल का तेज बहाव खोतिला की ओर आने से खोतिला क्षेत्र में भू-कटाव हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि खोतिला क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध आदि सुरक्षात्मक कार्य प्रस्तावित हैं इसके संबंध में आगामी 14 जुलाई को शासन में बैठक प्रस्तावित है। वहीं उन्होंने कहा कि काली नदी में नेपाल देश की ओर से मलबा हटाये जाने को लेकर इसी माह में शीघ्र ही नेपाल देश के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। इस दौरान ग्राम खोतिला के ग्रामीणों द्वारा मुख्य सड़क मार्ग से ग्राम खोतिला को जाने वाले पैदल मार्ग की मरम्मत एवं खोतिला में घटखोला नाले में ब्रिज के शीघ्र निर्माण की माँग भी जिलाधिकारी से की गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी को निर्देश दिये कि पैदल मार्ग की मरम्मत शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग अथवा ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से करवाई जाय। वहीं जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी को खोतिला ब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी धारचूला को आपदा प्रभावितों के लिए चिन्हित शेल्टर होम का स्थलीय निरीक्षण कर सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को भी निर्देश दिए की सड़क निर्माण के कारण जो भवन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं अथवा खतरे की जद में आ रहे हैं उनकी मरम्मत एवं सुरक्षात्मक कार्य तत्काल कर दिये जाये। उन्होंने बीआरओ के अधिकारी को सड़क मार्ग के मलवे को उचित तरीके से डंप किए जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से एलधारा क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।

बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी, ईई सिंचाई फरहान खान आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!