Breaking News :
>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
मनोरंजन

2020 में बहुत बड़ा ट्रॉमा झेल चुकी रिया चक्रवर्ती नए साल-2021में वापसी करने के लिए तैयार

आकाश ज्ञान वाटिका, ३१ दिसम्बर २०२०, गुरूवार। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में तमाम आलोचनाएं झेलने वालीं उनकी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आने के बाद से फिलहाल पूरी तरह गायब हैं। न वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, ना ही कहीं बाहर नज़र आ रही हैं, न ही उनसे जुड़ी कोई न्यूज़ सामने आ रही है। लेकिन अभी रिया से जुड़ी एक बड़ी खबर अब सामने आई है। सुशांत के निधन के बाद लोगों के निशाने पर रहीं रिया चक्रवर्ती नए साल में यानी 2021 में कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती के ख़ास दोस्त रूमी जाफरी ने बताया कि रिया अब पहले बेहतर हो रही हैं। उनके लिए ये साल बहुत बड़ा ट्रॉमा रहा है। वैसे तो ये साल सबके लिए ही खराब रहा है, लेकिन उनके केस में इस साल ने उन्हें अलग ही लेवल का ट्रॉमा दिया है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक अच्छे खासे मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली लड़की ने एक महीना जेल में काटा है। इन सब चीज़ों ने उसके मनोबल को पूरी तरह कुचलकर रख दिया है। लेकिन रिया अगले साल से काम पर वापस लौटेंगी’।

रूमी ने बताया कि इंडस्ट्री रिया का खुली बाहों से स्वागत करेगी। मैं हाल ही में उससे मिला था वो बहुत शांत थीं, उसने ज्यादा बात नहीं की। लेकिन इसके लिए हम उसे ब्लेम नहीं कर सकते वो इस साल बहुत सारी चीज़ों से निकली है। वक्त गुज़रजाने दीजिए और तपिश कम हो जाने दीजिए। मुझे यकीन है रिया के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है’।

याहू ने 2020 में सबसे अधिक सर्च किये गये सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट जारी की है, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पहले नम्बर पर रहे हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर आयी हैं। रिया सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की मुख्य आरोपी भी हैं। हालांकि गूगल सर्च में रिया सातवें स्थान पर रहीं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!