Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना के नए स्‍ट्रेन के दृष्टिगत नव वर्ष के जश्न पर प्रशासन की ख़ासा नजर : दिल्‍ली में रहेगा नाइट कर्फ्यू व ड्रोन से होगी महाराष्‍ट्र में निगरानी

आकाश ज्ञान वाटिका, ३१ दिसम्बर २०२०, गुरूवार। इंग्लैंड से आए कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन को लेकर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय और राज्‍य सरकारें बेहद चिंतित हैं। इसके मद्देनजर नए साल पर होने वाली पार्टियों पर प्रशासन की विशेष नजर है। कोविड-19 के कारण नए साल के स्वागत के लिए दिल्ली और मुंबई सहित सभी महानगरों में उत्सव मनाने के नियम और दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों की जुटने और पटाखों को लेकर सख्त दिशानिर्देश लागू होंगे।

दिल्‍ली में अब कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। हालांकि, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्‍य मंत्री कई बार यह कह चुके हैं कि खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। नए साल के लिए दिल्ली में मेट्रो की टाइमिंग बदली गई है। रात नौ बजे के बाद राजीव चौक स्टेशन से कोई बाहर नहीं जा सकता है। हालांकि, मेट्रो ट्रेनें नियमित रूप से चलेंगी, लेकिन राजीव चौक स्टेशन पर सिर्फ एंट्री की अनुमति होगी। वहीं, दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने राजधानी में नाइट कफर्यू लगा दिया है। ये नाइट कर्फ्यू 31 दिसंबर रात 11 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे और 1 जनवरी रात 11 बजे से 2 जनवरी सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान सार्वजनिक स्‍थल पर 5 से ज्‍यादा लोगों के जुटने की मनाही है। वहीं, कोई नए साल का जश्न या सार्वजनिक स्थानों पर कोई सभा की अनुमति नहीं है।

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में राज्‍य में 31 दिसंबर की शाम को सार्वजनिक स्‍थलों पर कोई जश्‍न नहीं होगा। पुलिस ने बताया कि राज्‍य में नाइट कर्फ्यू आज रात 11 बजे से कल सुबह 6 बजे तक रहेगा। 5 या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू रहेगी। रेस्तरां, पब, बार, समुद्र तट, और नावों में किसी भी पार्टी की अनुमति नहीं है। हम ड्रोन का उपयोग करके निगरानी रखेंगे।

गोवा में नया साल मनाने के लिए पूरे देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते रहे हैं। हालांकि, इस बार विदेशों से तो लोग नहीं आ रहे, लेकिन अलग-अलग राज्‍यों से गोवा में नया साल मनाने बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच रहे हैं। गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि राज्‍य में नया साल मनाने के लिए 40 से 45 लाख टूरिस्‍ट पहुंच रहे हैं। इसके मद्देनजर हम कोविड-19 के प्रोटोकोल का सख्‍ती से पालन करवा रहे हैं।

कर्नाटक में भी नए साल पर भीड़ जमा न हो इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने 31 जनवरी को शाम 6 बजे से 1 जनवरी को सुबह 6 बजे तक निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है। इसके तहत 5 या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है। वहीं, सार्वजनिक स्‍थल पर नए साल का जश्न मनाना भी मना है। होटल, मॉल, रेस्तरां, क्लब, पब आदि में कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!