Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए NCB दफ्तर पहुँची रिया चक्रवर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2020, सोमवार। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज फिर रिया एनसीबी दफ्तर पहुंच गई है। एनसीबी ऑफिस में आज रिया से दूसरे दिन की पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है रिया को आज एनसीबी गिरफ्तार भी कर सकती है। रिया के जवाबों पर ही ये निर्भर करेगा कि वे गिरफ्तार होती हैं या नहीं।

 बता दें कि ड्रग्स कनेक्शन में शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लेने के बाद अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया से पूछताछ की। इस दौरान रिया ने कई अहम बातें सामने आ रही है। देखना होगा कि एनसीबी उनके जवाबों से कितना संतुष्ट हो पाती है या नहीं। आज रिया-शोविक-मिरांडा तीनों को एकसाथ बैठाकर पूछताछ होगी। सुशांत केस में सीबीआई की तफ्तीश भी जारी है।

रविवार को 6 घंटे हुई थी रिया से पूछताछ

भारी सुरक्षा के बीच रविवार को  रिया एनसीबी दफ्तर पहुंची थी। करीब 12 बजे रिया चक्रवर्ती एनसीबी दफ्तर पहुंचीं जहां पहले से ही उनके भाई शौविक चक्रवर्ती मौजूद थे। इन दोनों को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई। करीब साढ़े छह घंटे की पूछताछ में NCB ने ड्रग्स के मामले में रिया के कनेक्शन को जोड़ने की कोशिश की और साथ ही इस पूरे मामले में जो पैसों के ट्रेल है उस पर भी उनसे सवाला किए गए।पर करीब साढ़े छह घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

सुशांत की बहन का भाई भाई को न्याय दिलाने का वादा

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर भाई को न्याय दिलाने का वादा किया है। उन्होंने लिखा कि हमने एक दूसरे को वादा किया था कि हम हमेशा एक दूसरे की रक्षा करेंगे। लेकिन मैं फेल हो गई भाई। लेकिन आज मैं और पूरा देश एक और वादा तुमसे करता है कि हम सच्चाई का पता लगाकर रहेंगे, हम आपको न्याय दिलाकर रहेंगे। मैं अपने भाई को जानती थी, वो एक जिंदादिल और खुशियों से भरा इंसान था।

 सुशांत के दोस्त संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी

सुशांत केस में उनके दोस्त संदीप सिंह पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। अब संदीप सिंह ने उनपर चुप्पी तोड़ी है। संदीप सिंह ने सुशांत और उनकी बहन मीतू संग अपनी व्हाट्सएप चैट का खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टा पर इन चैट्स को पब्लिक कर अपनी सफाई दी है कि क्यों वे सुशांत की मौत के बाद अस्पताल से लेकर श्मशान घाट तक सबसे आगे नजर आए थे। उन्होंने कहा कि मैंने सुशांत के परिवार का साथ दिया है और मुझे दोस्ती का सर्टिफिकेट देना पड़ रहा। मुझे और मेरे परिवार को गाली दी जा रही है। मैं क्या आरोपी हूं ? जो उंगली उठा रहे वो क्यों नहीं आए सुशांत के अंतिम संस्कार में। रिया ने अपने इंटरव्यू में खुद बताया कि वो मुझे नहीं जानती है। सीबीआई की टीम ने मुझे इसलिए बुलाया क्योंकि वो जानना चाहती थी कि 14 और 15 जून को क्या-क्या हुआ था। जो सच था मैंने उनको सब बताया। सब लोग चाहते थे कि सीबीआई जांच हो। लेकिन अब लोग ही तय कर रहे हैं कि आरोपी कौन है ? हमें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।

अब तक इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

सुशांत डेथ केस के ड्रग कनेक्शन में कैजान के अलावा अब तक अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, शोविक चक्रवर्ती (रिया के भाई), सैमुअल मिरांडा, अब्बास लखानी व अनुज केसवानी की गिरफ्तारी हो चुकी है। उधर, कोर्ट ने शोविक को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। एनसीबी ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने सिर्फ 4 दिन की रिमांड दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!