Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

एयरटेल की खास पेशकश – एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर योजना

  • एयरटेल एक्सस्ट्रीम (Airtel Xstream) बंडल ग्राहकों के लिए 7 सितंबर, 2020 से उपलब्ध।
  • भारत में मनोरंजन और इसके उपभोग में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 7 सितम्बर, 2020, देहरादून। जियो फाइबर योजनाओं में अनलिमिटेड इंटरनेट की घोषणा के बाद अब भी  एयरटेल ने अपने फाइबर योजनाओं में विभिन्न मुफ्त फ्रीबीज देने की घोषणा की है।  Airtel Xstream बंडल ग्राहकों के लिए 7 सितंबर, 2020 से उपलब्ध है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल में एक्सस्ट्रीम फाइबर की क्षमता शामिल है, जिसमें 1 जीबीपीएस तक की डेटा स्पीड, अनलिमिटेड डेटा, अपनी तरह का पहला एयरटेल एक्सस्ट्रीम एंड्रॉयड 4के टीवी बॉक्स और सभी ओटीटी कंटेंट तक पहुंच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे भारत में मनोरंजन और इसके उपभोग में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स:

एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर की सभी योजनाओं में अब एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स शामिल है जिसकी कीमत 3999 रुपये है, यह किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल देता है। इससे ग्राहकों को सभी लाइव टीवी चौनलों के साथ-साथ वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स तक पहुंच प्राप्त होती है, जो घर पर मनोरंजन के अलग-अलग उपकरणों की आवश्यकता को समाप्त करने में मदद करता है। एंड्रॉइड 9.0 पर संचालित यह स्मार्ट बॉक्स गूगल असीस्टेंट वॉइस सर्च, प्लेस्टोर पर हजारों एप्लिकेशन तक पहुंच और ऑनलाइन गेमिंग की सुविधा के साथ आता है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एंड्रॉइड 4के टीवी बॉक्स एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप द्वारा 550 टीवी चौनल और ओटीटी कंटेंट की उपलब्धता प्रदान करता है, इसमें 7 ओटीटी ऐप और 5 स्टूडियो की 10,000 से अधिक फिल्में एवं  शो। इसके अलावा, एयरटेल एक्सस्ट्रीम बंडल, एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स के माध्यम से सभी प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप जैसे डिजनी$हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 तक पहुंच प्रदान करता है। सभी एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर प्लान अब अनलिमिटेड डेटा अलाउवेंस के साथ आता है।

एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स पर उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल सामग्री:

एयरटेल एक्सस्ट्रीम बॉक्स पर उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल सामग्री को देखते समय ग्राहकों को अब अपने डेटा अलाउवेंस के बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत में होम ब्रॉडबैंड की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एयरटेल ब्रॉडबैंड को और भी अधिक किफायती बना रहा है। एक्सस्ट्रीम फाइबर प्लान अब सिर्फ 499 रुपये में शुरू होगा और यह एयरटेल की उच्च गुणवत्तापूर्ण नेटवर्क की सुनिश्चितता, विश्वास और बेहतर ग्राहक सहायता के साथ आएगा।

भारती एयरटेल के होम निदेशक, सुनील तलदार  ने कहा, “ग्राहक शिक्षा, अपने काम या मनोरंजन के लिए इंटरनेट पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। एंटरटेनमेंट में हम एक रोमांचक और असीम अवसर देखते हैं। एयरटेल एक्सस्ट्रीम भारत में मनोरंजन के लिए एक प्रमुख प्लेटफार्म है, जो असीमित हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के साथ एकल समाधान के रूप में मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन उपलब्ध कराता है।” 

एयरटेल प्लान:   [highlight]एयरटेल के 499 रुपए वाले बंडल पैक में 40Mbps इंटरनेट स्पीड, 799 रुपए वाले प्लान में 100Mbps स्पीड, 999 रुपए वाले प्लान में 200Mbps स्पीड, 1,499 रुपए वाले प्लान में 300Mbps स्पीड और 3,999 रुपए वाले प्लान में 1Gbps स्पीड ऑफर की जा रही है इन सभी प्लान में अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल और एयरटेल एक्स्ट्रीम 4के टीवी बॉक्स ऑफर किया जा रहा है[/highlight]

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!