Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड विधानसभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विधानसभा परिसर में करवाया यज्ञ, लिया राज्य हित में कार्य करने का संकल्प

“हमें विधानसभा में नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं जो देश के लिए आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित हों” : ऋतु खंडूड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज राज्य की 5वीं विधानसभा के शुभारंभ हेतु विधानसभा परिसर, देहरादून में वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ करवाया। इस दौरान विधानसभा के कार्मिकों द्वारा यज्ञ में आहूति डालकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राज्य हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

विधानसभा परिसर, देहरादून में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम के दौरान ऋतु खंडूडी भूषण ने विधिवत यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली की कामना करते हुए विधानसभा के कार्मिकों के हित में कार्य करने की बात कही।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह अपने महत्वपूर्ण पड़ाव का शुभारंभ हमेशा यज्ञ से करती हैं एवं उस यज्ञ में संकल्प लेकर कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करती है। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्मिकों से कहा कि हमें विधानसभा में नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं जो देश के लिए आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित हों। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने पदों पर रहते हुए अपने जिम्मेवारी एवं दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील कीद्य उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी कार्मिक उनके परिवार की तरह हैं एवं कार्मिकों की समस्या का समाधान के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश हित में जनता के हित में कार्य करना होगा एवं जिसके लिए हम सभी संकल्पित भी है।

इस अवसर पर विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल, संयुक्त सचिव नरेंद्र रावत, अपर सचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, प्रमुख प्रतिवेदक हेम गुरानी, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, प्रोटोकॉल अधिकारी मयंक सिंघल, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद, समीक्षा अधिकारी मुकेश हटवाल, प्रवीण जोशी, राजीव बहुगुणा, शशि प्रभा, वंदना हर व्यासी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!