Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुरमीत सिंह सदन में प्रस्तुत करेंगे धामी सरकार का विजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह कल मंगलवार को विधानसभा में धामी सरकार का विजन प्रस्तुत करेंगे। 29 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के पहले दिन बजट अभिभाषण के साथ ही लेखानुदान भी प्रस्तुत किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में सोमवार को विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई जिसमें पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन का एजेंडा तय किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि मंगलवार को सदन में पहले दिन राज्यपाल का बजट अभिभाषण होगा और उसके बाद सरकार सदन में लेखानुदान भी पेश करेगी। राज्यपाल का बजट अभिभाषण सरकार का विजन होता है जिसमें सरकार अपनी प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं का खाका खींचती है। मंगलवार को एक बार फिर कार्य मंत्रणा की बैठक होगी जिसमें बुधवार का एजेंडा तय किया जाएगा। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, बहुजन समाजवादी पार्टी के विधान मंडल दल के नेता हाजी शहजाद मौजूद रहे।

पाँच हजार करोड़ के करीब का लेखानुदान
मंगलवार को सरकार सदन में पाँच हजार करोड़ के करीब का लेखानुदान लाएगी। यह अगले चार महीनों के लिए सरकार के खर्चों का लेखाजोखा होगा। वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि जुलाई में सरकार अपना पहला पूर्ण बजट विधानसभा में पेश कर सकती है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लेखानुदान राजस्व और खर्चों का लेखा जोखा मात्र होता है।

जब सरकार के पास पूरा बजट तैयार करने का समय न हो ऐसे में लेखानुदान पारित किया जाता है। लेखानुदान में तीन या चार महीनों के लिए सरकारी कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और अन्य सरकारी कार्यों के लिए राजकोष से धन लेने का प्रस्ताव होता है। संविधान के अनुसार राजकोष से धन निकालने के लिए विधानसभा की मंजूरी आवश्यक है। ऐसे में बजट पेश न होने की सूरत में लेखानुदान पेश करना होता है। लेखानुदान में सरकार नई घोषणाओं के लिए धनराशि का प्रावधान नहीं करती। इसके अलावा नीतिगत निर्णय भी नहीं लिए जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!