Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्ड

रितु खंडूरी बनीं उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

मुख्यमंत्री धामी, मंत्रिमंडल सहित सत्ता-विपक्ष के विधायकों ने दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। कोटद्वार से भाजपा विधायक रितु भूषण खंडूरी शनिवार को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की अध्यक्ष बन गई। वह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे तक विधानसभा सचिव को किसी दल या सदस्य ने कोई नामांकन नहीं किया। शनिवार को निर्वाचन की प्रक्रिया विधानसभा में सुबह 11:00 बजे से सभामंडप में शुरू हुई। इस अवसर पर विधानसभा के सभी सदस्यों से उपस्थित रहे। चुनाव कराने तक वरिष्ठ विधायक एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उन्हें निर्वाचन अवधि तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यसूची के अनुसार बंशीधर भगत ने रितु खंडूरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋतु खंडूड़ी को शुभकामनायें दी। उन्‍होंने कहा कि राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर मैं उन्‍हें बधाई देता हूँ। वह सदन को अच्छे से चलायेंगी और उनके नेतृत्व में हमारी विधानसभा नया इतिहास रचेगी।

सदन के वरिष्ठ विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को पदभार कराया ग्रहण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में मौजूद रहे। नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्विरोध चुने जाने पर सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

विदित रहे कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया गुरुवार को प्रारंभ हुई। पहले दिन भाजपा विधायक खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के सदस्यों की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन निर्धारित समयावधि तक अन्य किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। कांग्रेस ने गुरुवार देर शाम ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी न उतारने की घोषणा कर दी थी। यह बात अलग है कि निर्वाचन की स्थिति आने पर भी खंडूड़ी की जीत तय थी, क्योंकि 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 47 है।

रितु खंडूरी प्रदेश की छठी और पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष
इसके बाद उनका उद्बोधन हुआ और फिर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु ने आसन ग्रहण किया। प्रेमचंद अग्रवाल, भरत सिंह चौधरी, कैलाश चंद्र गहतोड़ी, सतपाल महाराज, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, सरिता आर्य, दुर्गेश्वर लाल, चंदन राम दास, प्रमोद नैनवाल, सविता कपूर, महेश जीना, बिशन सिंह, मदन कौशिक व विनोद कंडारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर रितु खंडूरी के प्रस्तावक हैं। अनिल नौटियाल, शिव अरोड़ा, दीवान सिंह बिष्ट, रेखा आर्या, रेनू बिष्ट, सुरेश गढ़िया, बृजभूषण गैरोला, राम सिंह कैड़ा, शैला रानी रावत, सुरेश सिंह चौहान, फकीर राम, मोहन सिंह, शक्ति लाल शाह, सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल और भूपाल राम टम्टा समर्थ सदस्य हैं।

रितु खंडूरी प्रदेश की छठी और पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनीं हैं। जबकि निर्वाचित विधानसभा की वह पांचवीं स्पीकर बनेंगी। अंतरिम सरकार में पहले विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत थे। निर्वाचित सरकार में पहले विधानसभा अध्यक्ष यशपाल आर्य रहे।

“उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन” : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है और यह मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है. मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है. हमारी विधानसभा उनके नेतृत्व में प्रगति के नए इतिहास रचेगी. उनको में हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

अब तक रहे विधानसभा अध्यक्ष

प्रकाश पंत 12 मार्च 2011 से 14 मार्च 2002 (अंतरिम सरकार)
यशपाल आर्य 15 मार्च 2002 से 11 मार्च 2007
हरबंस कपूर 12 मार्च 2007 से 13 मार्च 2012
गोविंद सिंह कुंजवाल 26 मार्च 2012 से 20 मार्च 2017
प्रेमचंद अग्रवाल 23 मार्च 2017 से 21 मार्च 2022

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!