Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

रमापति शास्त्री बने उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2022, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनोनीत प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठ विधानसभा सदस्य भाजपा के रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है। राजभवन में रमापति शास्त्री के इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रमापति शास्त्री आठवीं बार विधायक होकर 18वीं विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए है। सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के कारण राज्यपाल ने उनको प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था और आज उनको शपथ दिलाई गई है।

जनपद गोंडा के मनकापुर से विधायक रमापति शास्त्री ने राजभवन में शनिवार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली रमापति शास्त्री ने। राजभवन में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रमापति शास्त्री को शपथ दिलाई। अब रमापति शास्त्री 28 तथा 29 मार्च को विधान भवन में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रमापति शास्त्री के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वरिष्ठ विधायकों भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, फतेह बहादुर सिंह व रामपाल वर्मा के साथ ही समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पाण्डेय को भी प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। यह सभी 28 तथा 29 मार्च को विधायकों को विधानसभा सदस्य की शपथ दिलाएंगे। रमापति शास्त्री के शपथ ग्रहण के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद थे। खन्ना इससे पहले सरकार में संसदीय कार्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे।jagran

विधायक रमापति शास्त्री 1974 में पहली बार गोंडा जनपद की मनकापुर सीट से छठी विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद से रमापति शास्त्री 7वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं और 17वीं विधानसभा में सदस्य रहे। इस बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। मनकापुर विधानसभा से रमापति शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के रमेश गौतम को 42,396 हजार मतों से हराया था। रमापति शास्त्री इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। वरिष्ठ भाजपा नेता रमापति शास्त्री इससे पहले कल्याण सिंह सरकार में समाज कल्याण और राजस्व मंत्री रहे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!