Breaking News :
>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
मनोरंजन

निर्भया केस में ऋषि कपूर ने किया गुस्सा जाहिर, कहा- ‘तारीख पे तारीख’

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर हमेशा ही अपने बेबाकी से दिए बयानों के  चलते चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ​एक्टिव रहते हैं। अक्सर देखा गया है कि ऋषि कपूर समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। वहीं जहां पूरा देश निर्भया केस के हर पहलू पर नजर टिकाए बैठा हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर कब निर्भया के दोषियों को सजा मिलेगी।

इस मामले पर ऋषि कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को निर्भया गैंगरेप केस में सभी चार दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई। इस बात को लेकर जहां हर किसी में गुस्सा भरा हुआ है। वहीं एक्टर ने भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

दरअसल, लंबे समय से हर किसी को निर्भया केस के फाइनल फैसले का इंतजार है। कई बार दोषियों को फांसी की तारीख तय होने के बाद टल गई है। वहीं सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस बार कोर्ट ने कहा कि जब पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है, तो ऐसे में फांसी नहीं दी जा सकती है। इस बात पर ऋषि कपूर का गुस्सा फूट पड़ा। फिर क्या था

उन्होंने ट्वीटर पर अपनी एक फिल्म का फेमस डायलॉग पोस्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘निर्भया केस। तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख। ‘दामिनी।’ बकवास है।’ आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को मंगलवार सुबह छह बजे फांसी होनी थी। लेकिन फांसी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। इस बात से हर कोई में भारी रोष है।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर की फिल्म ‘दामिनी’ 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी और सनी देओल ने काम किया था। फिल्म में रेप पीड़िता (मीनाक्षी) को न्याय पाने के लिए संघर्ष करते दिखाया गया था। सनी देओल ने एक वकील की भूमिका निभाई थी, जो कोर्ट में मीनाक्षी के पक्ष में केस लड़ता है। वहीं सनी देओल कोर्ट मेंं कहते हैं- ‘तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख…’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!