Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
खेल-जगत

दूसरे वनडे मैच से रिषभ पंत हुए बाहर, ये खिलाड़ी करेगा विकेटकीपिंग

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार 17 जनवरी को दूसरा वनडे मैच राजकोट में खेलना है, लेकिन इससे पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के रूप में लगा है। रिषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस मैच से पंत चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि मुंबई वनडे मैच में रिषभ पंत को सिर पर गेंद लगी थी, जिसके कारण उन्हें दूसरी पारी में मैदान पर नहीं देखा गया। हालांकि, उन्होंने पूरी बल्लेबाजी की, लेकिन मैदान पर दस्तानों के साथ केएल राहुल नज़र आए थे। ऐसे में उम्मीद है कि केएल राहुल फिर से विकेटकीपिंग करते नज़र आएंगे। मुंबई वनडे मैच में पंत को हेल्मेट पर गेंद लगी थी और वे कनकशन की वजह से टीम से बाहर हो गए थे।

मंगलवार को मैच के दौरान मुंबई में रिषभ पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, बुधवार की शाम को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, रिषभ पंत मुंबई से राजकोट की बजाय बेंगलुरू नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए में स्पेशल डॉक्टरों की निगरानी में रिहैबलेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि पंत अगला वनडे मैच नहीं खेलेंगे।

BCCI ने बयान जारी करते हुए कहा है, “पहले वनडे मैच में हेल्मेट पर गेंद लगने के बाद रिषभ पंत को कनकशन की वजह से गेम में आगे हिस्सा नहीं लेने दिया गया था। रात में ही उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां विषेशज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनको मॉनिटर किया गया है। अब फिलहाल पंत की हाल ठीक है और उनकी स्कैन रिपोर्ट में किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह बेंगलुरु एनसीए rehabilitation protocol के लिए जाएंगे।”

बोर्ड के इस बयान में आगे कहा है कि अभी वह सिर्फ दूसरे वनडे मैच से बाहर हुए हैं। आखिरी वनडे मैच में क्या वे खेल पाएंगे इसका फैसला rehabilitation protocol पूरा होने के बाद लिया जाएगा कि वह किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं।” रिषभ पंत को पैट कमिंस की गेंद भारतीय पारी के 44वें ओवर में हेल्मेट पर लगी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!