Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
मनोरंजन

अजय देवगन की फ़िल्म ‘तानाजी ने बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर धूम मचाई, पार किया 100 का पड़ाव

अजय देवगन की फ़िल्म ने बुधवार को बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर धमाल मचाया है, जिसके चलते रिलीज़ के 6 दिनों में फ़िल्म ने 100 करोड़ का शानदार पड़ाव पार कर लिया है। अजय देवगन की यह 100वीं फ़िल्म है। दर्शकों ने भी उनके करियर के इस अहम पड़ाव को यादगार बना दिया है।

मंगलवार तक तानाजी 90.96 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी। 100 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने के लिए फ़िल्म को महज़ 9.04 करोड़ की दरकार थी। ट्रेड जानकारों की मानें तो बुधवार को मकर संक्रांति की छुट्टी पर फ़िल्म ने यह रकम हासिल कर ली है और फ़िल्म 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो चुकी है। तानाजी ने बुधवार को 16.72 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है, जिसके साथ फ़िल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन 107.68 करोड़ हो चुका है।

तानाजी के साथ अजय देवगन ने 100 करोड़ की हैट ट्रिक लगायी है। पिछले साल आयीं उनकी दोनों फ़िल्में टोटल धमाल और दे दे प्यार दे ने 100 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। वहीं, 100 करोड़ क्लब में अजय की यह नौवीं फ़िल्म है।

10 जनवरी को तानाजी 3800 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने शुरू से ही अपना दम दिखाना शुरू कर दिया था। तानाजी ने पहले शुक्रवार को 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। मंगलवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ और शनिवार को 26.26 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वर्किंग वीक में भी फ़िल्म ने अपना पूरा ज़ोर दिखाया। पहले सोमवार को तानाजी ने 13.75 करोड़ और मंगलवार को 15.28 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तानाजी सिंगल स्क्रींस के साथ मल्टीप्लेक्स में भी पूरे दमख़म से चल रही है। इस प्रदर्शन को देखते हुए तानाजी से 200 करोड़ की उम्मीद की जाने लगी है। आने वाले हफ़्ते में कोई बड़ी फ़िल्म नहीं है, जिससे तानाजी के पास कलेक्शंस बढ़ाने का पूरा मौक़ा है। ओम राउत निर्देशित तानाजी में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ़ अली ख़ान मुख्य किरदारों में हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!