Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

रिहाना ने किसानों के समर्थन में किया सवाल तो कंगना बोली, “चुप बैठ जा मूर्ख”

आकाश ज्ञान वाटिका, ३ फ़रवरी २०२१, बुधवार। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध किसान पिछले लगभग 2 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने 6 फरवरी को राष्ट्रीय और राज्य हाईवे को जाम करने की चेतावनी दी है। किसान दिल्ली के सिंघु, टीकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की भारी तादाद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। देश की राजधानी दिल्ली के आस-पास चल रहे किसान आंदोलन की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देने लगी है। एक मीडिया रिपोर्ट के बाद इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने इसको लेकर ट्विटर पर सवाल उठाया तो रिहाना के इस ट्वीट का बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने जवाब दिया।

कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर कुछ महीनों से देश में किसानों का आंदोलन चल रहा है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। इसको लेकर इंटरनेशनल सिंगर रिहाना मंगलवार रात एक ट्वीट किया। उन्होंने एक ख़बर को शेयर करते हुए लिखा- हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे ? इसके साथ उन्होंने Farmer’s Protest हैशटैग भी लिखा।

रिहाना के इस ट्वीट का कंगना रनोट ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा- कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा, क्योंकि वे किसान नहीं, आतंकवादी हैं, जो भारत को बांटना चाहते हैं, ताकि चीन हमारे संवेदनशील टूटे हुए देश पर कब्ज़ा कर सके और अमेरिका की तरह इसे अपनी कॉलोनी बना सके। चुपचाप बैठो बेवकूफ़, हम तुम जैसे नकली लोगों की तरह अपना देश नहीं बिकने देंगे।

कंगना इससे पहले भी किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात रखती रही हैं। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी ट्विटर वॉर काफ़ी चर्चित रही थी। कंगना ने प्रियंका चोपड़ा को भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने पर आड़े हाथों लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!