Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के अलावा यूनियन के बड़े नेता महापंचायत में शामिल होने आयेंगे मंगलौर

आकाश ज्ञान वाटिका, ३ फ़रवरी २०२१, बुधवार। हरिद्वार जिले की मंगलौर गुड़ मंडी में आज होने वाली किसानों की महापंचायत को लेकर किसानों ने कमर कस ली है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के अलावा यूनियन के बड़े नेता महापंचायत में शामिल होने मंगलौर आएंगे। वहीं, किसान नेताओं ने मंगलौर में महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया। भाकियू नेताओं ने ऐलान किया है कि मंच पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता को जगह नहीं दी जाएगी। न ही इस महापंचायत को राजनीतिक दलों का मंच बनने दिया जाएगा, केवल किसान ही मंच पर विराजमान होंगे।

मंगलवार को महापंचायत को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से बेलड़ा, बेलड़ी एवं सफरपुर गांव में हुई बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान को धर्म एवं जाति के नाम पर बांटने की साजिश की जा रही है। लेकिन, इस साजिश को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलौर मंडी में होने वाली महापंचायत में सभी गांव से सभी बिरादरी के किसान एकजुट होकर पहुंचेंगे। किसी को भी किसानों के आंदोलन को लेकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

यह लड़ाई किसान की है और किसान खुद की लड़ाई लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने कहा कि अब सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं मंगलौर गुड मंडी में प्रस्तावित महापंचायत स्थल पर भाकियू के प्रदेश महासचिव रवि चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, किसान नेता पदम सिंह भाटी, गुलशन रोड, रामपाल सिंह आदि ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसान नेताओं ने कहा कि महापंचायत शांतिपूर्वक तरीके से होगी। प्रशासन महापंचायत में आने वाले किसानों को रोकने का प्रयास ना करें। महापंचायत हर हाल में होकर रहेगी।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत लंबे समय के बाद मंगलौर मंडी में होने वाली महापंचायत में आ रहे हैं। इससे पहले भाकियू सुप्रीमो दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत कई बार मंगलौर मंडी और रुड़की में हुई महापंचायत एवं आंदोलन के दौरान किसानों के बीच आते थे। हालांकि भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का रुड़की और मंगलौर में आना जाना लगा रहता है। वह अक्सर किसानों के बीच पहुंच जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!