Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड से बचाव के लिये की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में कोविड से बचाव के लिये की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि कोविड से बचाव में टीकाकरण जरूरी है, इसके साथ ही टेस्टिंग पर भी ध्यान दिया जाय।

मुख्यमंत्री ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त वेक्सीन की व्यवस्था के लिये वे केन्द्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला अस्पतालों, सीएससी, पीएससी में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर तथा बच्चों के अलग से वार्ड बनाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें जुलाई अन्त तक सुनिश्चित करली जाय।

मुख्यमंत्री ने पीएम केयर फण्ड के साथ ही सीएसआर के तहत उपलब्ध कराये गये उपकरणों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा।

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोविड से बचाव के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं के विकासपर ध्यान दिया गया है। राज्य में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता है। वेक्सिनेशन में राज्य का देश में 5वां स्थान है। उन्होंने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इस सम्बन्ध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के साथ ही पेरा मेडिकल स्टाफ को इससे बचाव के लिये प्रशिक्षित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के प्रसार में काफी कमी आयी है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधू, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव डॉ० पंकज कुमार पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!