Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देशभर में ऑक्सीजन के मौजूदा स्टॉक को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर में ऑक्सीजन के मौजूदा स्टॉक व इसकी वृद्धि को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में संभावित कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। अधिकारियों ने आज सुबह 11: 30 बजे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक की जानकारी दी।

हाल में ही देश ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत समेत अस्पताल व तमाम मेडिकल उपकरणों की कमी को झेला है। अब दोबारा ऐसा न हो इसलिए महामारी की तीसरी लहर की संभावनाओं के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने यह समीक्षा बैठक बुलाई है। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही पर चिंता व्यक्त की और कहा कि एक छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं और महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है।

26 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष अधिकारियों के साथ देशभर में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान व कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा की थी। वैक्सीनेशन अभियान की गति पर प्रधानमंत्री ने संतुष्टि व्यक्त किया था ।

अप्रैल के अंतिम दो सप्ताह व मई के शुरुआत में मेडिकल आक्सीजन की किल्लत से देश में हाहाकार की स्थिति बन गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान भारत में 43,393 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 911 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। वहीं इस अवधि में 44,459 रिकवरी भी दर्ज की गई। अभी देश में 4,58,727 सक्रिय मामले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!