Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के लम्बित प्रकरणों विषयक समीक्षा बैठक

सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के लम्बित प्रकरणों विषयक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के लिये ऑनलाइन पोर्टलों के सम्बन्ध में विभागवार समीक्षा की गई। ए.जी.एम श्री आर.के.पंत ने बताया कि स्पेशल कम्पोनेंट प्लान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पोर्टल बन गये हैं। उन्होंने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना हेतु विभाग द्वारा विगत 20 फरवरी को ऑनलाइन पोर्टल के लाइव डेमो हेतु कार्यशाला की गयी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बैंक द्वारा दिये गये सुझावों को समाहित करते हुए इस पोर्टल का क्रियान्वयन हो जायेगा।

 DAY-NULM केंद्रीकृत पोर्टल के सम्बन्ध में अवगत कराया कि इस पोर्टल में केवल अवालोकन करने का ही प्राविधान है, इस सम्बन्ध में शहरी विकास विभाग से सपोर्ट पोर्टल बनाने का आश्वासन प्राप्त हुआ है जिसमें बैंक शाखायें आंकड़ों को एडिट एवं अपडेट कर सकेंगी और बैंक तद्नुसार कार्यवाही कर सकेंगे।

 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में मुख्य सचिव द्वारा नये स्वयं सहायता समूह की स्वीकृति एवं समूहों के नवीनीकरण पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित पोर्टल में निरस्तीकरण के कारण का नया कालम बनाने के निर्देश दिये ताकि सम्बन्धित विभाग द्वारा कारण का निराकरण किया जा सके तथा समीक्षा भी की जा सके। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने वार्षिक लक्ष्य 300 को कम बताते हुए कम उपलब्धि वाले क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों के स्पष्टीकरण के निर्देश अपर सचिव पर्यटन को दिये। दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस पर व्यक्तिगत रूचि से कार्य करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को योजना में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिये व्यक्तिगत प्रयास करने के निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि योजना में 214 आवेदन पत्रों में से 82 आवेदन पत्र स्वीकृत हुए तथा 97 आवेदन पत्र निरस्त तथा 35 आवेदन पत्र लम्बित हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान अपर सचिव आवास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि वर्तमान में योजना में 2888 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा चुका है तथा सुदूर क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर मार्च तक अवशेष लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में ऋण जमानुपात बढ़ाने के निर्देश भी मुख्य सचिव द्वारा दिये गये। ज्ञातव्य है कि रूद्रप्रयाग, टिहरी पौड़ी अल्मोड़ा बागेश्वार चम्पावत का 31 दिसम्बर, 2019 तक ऋण जमानुपात 22 से 28 प्रतिशत के बीच है।

 इस अवसर पर वित्त सचिव श्री अमित नेगी, उप महाप्रबंधक नाबार्ड सुश्री उर्वशी गर्ग, डीजीएम आरबीआई सुश्री तारिका सिंह, अपर सचिव सोनिका सहित उत्तराखण्ड शासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!