Breaking News :
>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में बदला मौसम, केदारनाथ में हुई बर्फबारी; मैदानी क्षेत्रों में छाए बादल

देहरादून। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रहने से गरमी से कुछ राहत मिली, जबकि चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी और टिहरी में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, केदारनाथ और गोमुख क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदान में बादल छाये रहने की संभावना है।

रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ ट्रैक पर लिंचोली में गत दिवस देर रात यात्रियों रोका गया था, जिस कारण लिंचोली में लगभग 2500 यात्री रुके हुए हैं। लिंचोली चौकी पुलिस-प्रशासन ने यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की।

शुक्रवार को मौसम के करवट बदलने से तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को हरिद्वार में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था, लेकिन अब यह कुछ नीचे आ गया है। वहीं, देहरादून में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को दून में अधिकतम पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन, शुक्रवार रात को चले अंधड़ के कारण धूल का गुबार उठने से शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 24.8 एवं 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रविवार को बारिश से पारे की रफ्तार पर मामूली अंकुश लग सकता है। प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!