Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
उत्तराखण्ड

दावानल से फिर धधके नैनीताल से सटे जंगल, भीषण आग की लपटों से दहशत में लोग

नैनीताल: गर्मी बढ़ने के साथ ही दावानल की घटनाएं तेज हो गई हैं। नैनीताल से सटे देवीधुरा व ज्योश्युड़ा के जंगल बीती शाम से भीषण आग से धधक रहे हैं। आग लपटें इतनी भयानक हैं कि आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। बीती रात एक बजे तक ग्रामीण आग बुझाने में जी जान से जुटे रहे। भीषण लपटों की दहशत ने उन्‍हें सोने तक नहीं दिया। चीड़ के जंगल तेज हवा के झोंके से राख में बदल रहे हैं। आग की लपटों से चिड़ियों के घोसलें जल कर राख हो गए, तो वन्य जीवों ने भी गांवों का रुख किया।

आग की विकरालता से दहशत में लोग 
दो दिनों तक ग्रामीणों ने आग बुझाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि ज्योश्यूड़ा के जंगल अब भी धधक रहे हैं। वन विभाग की टीम लगी है मगर आग की विकरालता ने कदम ठिठका दिए हैं। लोगों में दहशत है।

बीते दिनों आइटीआइ व एरीज को भी आग ने लिया था चपेट में 
बीते दिनों भवाली रोड में पाइंस के जंगलों में लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई थी। आग की ज्वाला से पाइंस आइटीआइ भवन भी लपटों में घिर गया था। हल्द्वानी रोड पर मनोरा रेंज में एरीज बैंड में धधकी आग केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के निदेशक आवास तक पहुंच गई थी। जिससे छत पर रखी टंकी जल गई, साथ ही एक मीटर व्यास की दूरबीन तक लपटें पहुंच गई थी, वैज्ञानिकों समेत कर्मचारियों व शोध छात्रों ने बमुश्किल आग को नियंत्रण में लिया था। इधर पटवाडांगर में जीबी पंत विवि के जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के तीन आवासीय भवन भी आग की चपेट में आ गए थे।, पांच कमरों का एक भवन जलकर खाक हो गया था। डीएफओ के अनुसार आग लपटें इतनी भयानक थी कि बुझाने में पांच वन कर्मचारी भी झुलस गए थे।

अराजक तत्वों की सूचना देने वाले को मिलेगा पांच हजार ईनाम
नैनीताल वन प्रभाग में विकराल होती दावानल ने वन महकमे को हिला कर रख दिया है। डीएफओ बीजू लाल ने कहा है कि तापमान में बढ़ोत्तरी, चटक धूप, तेज हवाओं की वजह से आग पर काबु पाने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि हैलीकॉप्टर से आग बुझाने की फिलहाल नौबत नहीं आई है मगर शासन व विभागीय उच्चाधिकारियों को आग की भयावहता की रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने गुरुवार शाम को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आग लगाने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने वाले को पांच हजार ईनाम ईनाम दिया जाएगा। इधर मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं विवेक कुमार पाण्डे ने दावानल को संकट बताते हुए ग्रामीणों से सहयोग मांगा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!