Breaking News :
>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर से बारिश का दौर, भारी पड़ सकते हैं अगले दो दिन

देहरादून: उत्तराखंड में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कुमाऊं के अमूमन सभी जिलों में बुधवार की सुबह जोरदार बारिश हुई। वहीं, अन्य इलाकों में मिलाजुला असर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मलबा आने से पहाड़ की लाइफलाइन सड़कें जगह-जगह बंद हैं। करीब 56 संपर्क मार्गों पर आवागमन बाधित है। इनमें सर्वाधिक 14-14 सड़कें पिथौरागढ़ और चमोली जिले में हैं। 21 जुलाई से बंद यमुनोत्री हाईवे की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

उत्तरकाशी में बड़कोट के निकट डाबरकोट में सक्रिय भूस्खलन जोन हाईवे के लिए नासूर बन चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग बडकोट खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडेय ने बताया कि 400 मीटर भाग को प्रभावित कर रहा डाबरकोट भूस्खलन जोन का ऑलवेदर रोड के तहत दो बार सर्वे हो चुका है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।

उन्होंने बताया कि भारतीय भू-विज्ञान सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों के अनुसार जब तक पहाड़ी से भूस्खलन जारी है तब तक ट्रीटमेंट संभव नहीं और यह बताना मुश्किल है कि भूस्खलन कब थमेगा।

बुधवार की सुबह गढ़वाल के अधिकांश स्थानों पर बारिश थमी रही। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड, गंगोत्री यात्रा सुचारु है। कोटद्वार में सुबह के समय अच्छी बारिश हुई।

कुमाऊं के अमूमन सभी जिलों में सुबह से रिमझिम बारिश हुई। चंपावत में मलबा आने से टनकपुर-चंपावत के बीच अमरूबैंड के पास सुबह सड़क बंद हो गई। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लगी रही। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। इसके अलावा चंपावत की तीन आंतरिक सड़कें भी बंद हैं।

पिथौरागढ़ में गत रात हुई जोरदार बारिश के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग रातीगाड के पास भूस्खलन से बंद हो गया। काली नदी का जल स्तर बढ़ने से अलर्ट जारी किया गया। मौसम खराब होने के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा का नवां दल गुंजी नहीं जा सका। वहीं, पिथौरागढ़ जिले की 14 सड़के बंद है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *