Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
ताज़ा खबरेंदेश

सुखद खबर : देश में लगातार कम हो रही है नए कोरोना मरीजों की संख्या, रिकवरी रेट पहुँचा 97.22 फीसद

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। एक ओर जहां महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर से संघर्ष करने के बाद अब उबरने के संकेत आने लगे हैं वहीं कोरोना वायरस के नए वैरिएंट्स से तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों के दौरान  37,154 नए मामले मिले हैं और भारत में  अभी  4,50,899 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रिकवरी रेट में भी सुधार है और यह बढ़कर 97.22 फीसद हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में रविवार तक तक कुल 43,23,17,813 सैंपल टेस्ट किए गए जिसमें से केवल कल कोरोना वायरस के लिए 14,32,343 सैंपल टेस्ट किए गए।

पिछले  24 घंटों के आंकड़ों में मंत्रालय ने बताया कि 39,649 रिकवरी, 724 लोगों की मौत हो गई है। अब तक देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,08,74,376 हो गया, कुल रिकवरी के आंकड़े 3,00,14,713 और अब तक हुई मौतों की संख्या 4,08,764 है। वहीं 16 जनवरी से शुरु हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 37,73,52,501 खुराकें दी जा चुकी हैं जिसमें से 12,35,287 खुराकें 24 घंटों में दी गई।

भारत सरकार की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि त्रिपुरा में डेल्टा प्लस का एक भी मामला नहीं है। इसमें बताया गया, ‘त्रिपुरा में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़ने की खबर मिली। अप्रैल और मई 2021 के बीच 152 सैंपल के नतीजे पॉजिटिव आए और इन्हें जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए NIBMG कल्याणी भेजा गया था। इसमें डेल्टा प्लस के मामले नहीं थे। इसमें 3 सैंपल B.1.1.7 से संक्रमित पाए गए वहीं 11 सैंपल B.1.617.1 (कप्पा) और 138 B.1.617.2 (डेल्टा) से संक्रमित थे।’

असम में 1,579 नए संक्रमित मिले, 2,793 लोग संक्रमण की चपेट से बाहर आए और 16 नई मौतें दर्ज की गई वहीं मणिपुर में 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई और 14 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां 570 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए। यहां रिकवरी रेट 89.05 फीसद हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!